Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Dussehra 2025: तीन घंटे में देखे पूरी Ramayan! देखे दिल्ली में होने वाली सबसे खास ब्रॉडवे रामलील

Dussehra 2025: तीन घंटे में देखे पूरी Ramayan! देखे दिल्ली में होने वाली सबसे खास ब्रॉडवे रामलील

Dussehra 2025: दशहरा 2025 पर दिल्ली में ब्रॉडवे रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। यह रामलीला मॉडर्न टेक्नोलॉजी, 3डी मंच सज्जा और गानो के साथ एक नया एहसास होगा । परिवार, बच्चे और यंग जनरेशन सभी मिलकर रामायण की पूरी कथा को सिर्फ तीन घंटों में देख और महसूस कर पाएंगे।

Last Updated: September 27, 2025 | 5:19 PM IST
Dussehra 2025 Ramlila Delhi - Photo Gallery
1/7

दशहरा और रामलीला

दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है। इस दिन रावण दहन और रामलीला का आयोजन पूरे देश में होता है। दिल्ली इस अवसर पर हमेशा से चर्चा में रही है।

Broadway Ramlila 2025 - Photo Gallery
2/7

दिल्ली की खास रामलीला 2025

इस साल दिल्ली में एक अनोखी और भव्य ब्रॉडवे रामलीला 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें सिर्फ नाटक ही नहीं, बल्कि रामायण के पात्रों और घटनाओं को गहराई से दिखाया जाएगा।

Ramayana live show Delhi - Photo Gallery
3/7

क्यों है यह रामलीला खास?

यह मंचन तीन घंटे में पूरी रामायण का सार दिखाएगा। इसमें 3D स्टेज और नई तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे सब कुछ और भी असली (लाइव) जैसा दिखेगा।

Modern Ramlila Delhi - Photo Gallery
4/7

संगीत और गीत

इस रामलीला में 20 ओरिजिनल गीत होंगे, जिन्हें मशहूर गायकों ने गाया है। इन गीतों से कथा और भी मजेदार और इमोशनल बनेगी।

Delhi Ramlila 2025 dates - Photo Gallery
5/7

अनोखे अंदाज़ में पढ़ना और दिखाना

महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके सौरभ राज जैन और टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ल इस कथा को पढ़ेगे। उनकी आवाज और एक्टिंग दर्शकों को धार्मिक यात्रा पर ले जाएंगे।

Dussehra celebration Delhi - Photo Gallery
6/7

दर्शकों के लिए सुविधा

रामलीला देखने आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट का पूरा इंतज़ाम किया गया है। आयोजक चाहते हैं कि लोग परिवार के साथ सुरक्षित और आरामदायक अनुभव लें।

Cultural events Delhi 2025 - Photo Gallery
7/7

कब देखे और कहां?

ब्रॉडवे रामलीला 26 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक होगी। इसका आयोजन दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (एनडीएम-2 के सामने) पर होगा। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे आसान तरीका रहेगा।

More News