Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जॉन सीना की ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ ने कैसे WWE में मचाया तहलका? जानें इस कातिल हसीना की नेटवर्थ

जॉन सीना की ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ ने कैसे WWE में मचाया तहलका? जानें इस कातिल हसीना की नेटवर्थ

Liv Morgan Net Worth: अमेरिका की स्टार महिला रेसलर लिव मॉर्गन WWE की सबसे फेमस और सक्सेसफुल पहलवानों में से एक हैं. उनका असली नाम गियोना जेने डैडियो है. लिव मॉर्गन 2 बार की महिला विश्व चैंपियन (Women’s World Champion) रह चुकी हैं. इसके अलावा 4 बार की WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन (Women’s Tag Team Champion) भी रह चुकी हैं. हाल ही में लिव मॉर्गन 2026 विमेंस रॉयल रंबल की विजेता बनी हैं, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं लिव मॉर्गन से की नेटवर्थ और उनकी फैमिली से जुड़ी सारी जानकारी…

Last Updated: February 10, 2026 | 9:42 PM IST
Liv Morgan Wrestler - Photo Gallery
1/7

कहां की रहने वाली हैं लिव मॉर्गन?

लिव मॉर्गन का जन्म 1994 में अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था. बचपन में ही लिव मॉर्गन के पिता का निधन हो गया था. इसके बाद उनकी मां जॉर्जेट मॉर्गन ने लिव और उनके 5 भाई-बहनों का पालन पोषण किया.

Wrestler Liv Morgan - Photo Gallery
2/7

बचपन से WWE की फैन

लिव मॉर्गन बचपन से ही WWE की बहुत बड़ी फैन थीं. न्यू जर्सी में वह अपने भाइयों के साथ घर के पीछे एक नकली रिंग बनाकर कुश्ती लड़ती थीं. लिव मॉर्गन स्टार रेसलर लीटा (Lita) से काफी ज्यादा प्रभावित थीं.

Liv Morgan Education - Photo Gallery
3/7

लिव ने छोड़ दी थी पढ़ाई

लिव मॉर्गन का बचपन काफी संघर्षों से भरा हुआ था. गरीबी के कारण मॉर्गन ने हाई स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था. परिवार की मदद करने के लिए लिव मॉर्गन ने हूटर्स रेस्तरां में वेट्रेस के रूप में काम करना शुरू कर दिया. यहां पर उनकी मुलाकात रेसलर एंजो अमोरे (Enzo Amore) से हुई. इस दौरान मॉर्गन के कुश्ती के जुनून को देखते हुए एंजो अमोरे ने उन्हें जिम ट्रेनर जो डेफ्रैंको से मिलवाया. इसके बाद से लिव मॉर्गन के WWE का सफर शुरू हुआ.

Liv Morgan WWE Career - Photo Gallery
4/7

2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट

लिव मॉर्गन सुबह जिम में ट्रेनिंग करती थी और फिर रात में हूटर्स में काम करती थीं. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने साल 2014 में सिर्फ 20 साल की उम्र में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. लिव मॉर्गन ने NXT में 'मार्ले' (Marley) नाम से अपना सफर शुरू किया, जहां पर उन्हें शुरुआती मैचों में हार मिली. हालांकि उन्होंने हार से सीखते हुए खुद पर काम किया. इसके बाद उन्होंने लिव मॉर्गन के नाम से रिंग में वापसी की.

Liv Morgan John Cena - Photo Gallery
5/7

जॉन सीना से क्या संबंध?

लिव मॉर्गन का नाम अक्सर फेमस स्टार रेसलर जॉन सीना के साथ जोड़ा जाता है. कुछ लोगों का कहना है कि मॉर्गन जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लिव मॉर्गन बचपन में जॉन सीना को सेलिब्रिटी क्रश मानती थी. वह जॉन सीना का बड़ी फैन रही हैं.

Liv Morgan WWE Career - Photo Gallery
6/7

2022 में जीता 'मनी इन द बैंक'

साल 2017 में लिव मॉर्गन मेन रोस्टर पर 'द रायट स्क्वाड' का हिस्सा बनीं, जिसके बाद उन्हें खूब पहचान मिली. फिर साल 2022 में लिव के करियर में अहम मोड़ आया, जब उन्होंने 'मनी इन द बैंक' जीता. उसी रात को लिव मॉर्गन ने रोंडा राउजी को हराकर पहली बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन भी बनीं.

Liv Morgan Net Worth - Photo Gallery
7/7

लिव मॉर्गन की नेटवर्थ

लिव मॉर्गन WWE की सबसे सफल महिला रेसलर्स में से एक हैं. साल 2025-2026 की रिपोर्ट के अनुसार, लिव मॉर्गन की नेटवर्थ लगभग 3 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) है. उनकी इनकम का मेन सोर्स WWE की सैलरी है. इसके अलावा वो मर्चेंडाइज बिक्री और विज्ञापन से भी अच्छा पैसा कमाती हैं.

More News