Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • लिवर में चिपकी गंदगी को निकाल देंगे ये 5 फूड! ताउम्र गंभीर बीमारियों का टल जाएगा खतरा! 15 दिन खाकर तो देखिए

लिवर में चिपकी गंदगी को निकाल देंगे ये 5 फूड! ताउम्र गंभीर बीमारियों का टल जाएगा खतरा! 15 दिन खाकर तो देखिए

Liver Cleansing Diet: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से है. लिवर मुख्य रूप से पित्त का निर्माण करता है जिसके माध्यम से पेट में पाचन के दौरान बने टॉक्सिक मैटेरियल शरीर से बाहर निकल जाता है. इसका काम पूरे शरीर की सफाई करना है और खुद अपनी भी सफाई कर लेता है. लेकिन, इस बार स्थितियां कुछ ऐसी होती हैं कि, लिवर को भी साफ करने की जरूरत पड़ जाती है. हालांकि, लिवर को साफ करने के लिए किसी दवाई की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए नेचुरल तरीके से प्राप्त चीजों से ही सफाई हो जाती है. यही कारण है कि एक्सपर्ट लिवर की सफाई के लिए कुछ हेल्दी फूड्स खाने की सलाह देते हैं. अब सवाल है कि आखिर लिवर की सफाई के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल की डाइटिशियन मानसी शर्मा- 

Last Updated: January 31, 2026 | 9:04 PM IST
Liver Cleansing Diet - Photo Gallery
1/6

फाइबर युक्त फूड

डाइटिशियन के मुताबिक, जिन फलों और सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, वे फूड लिवर को साफ करने में बहुत मददगार है. फाइबर वाली चीजें खाने से लिवर में जमी शुगर भी बाहर निकल जाती है. इसके लिए साबुत अनाज, बार्ली, ओटमी, सेब, चुकंदर, गाजर आदि का सेवन करें.

Liver Cleansing Diet - Photo Gallery
2/6

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने के कई फायदे हो सकते हैं. इससे वजन कम करने में तो मदद मिलती ही है, ग्रीन टी लिवर की सफाई भी सही से कर देती है. ग्रीन टी लिवर में मौजूद अतिरिक्त फैट को बाहर निकाल देती है. ग्रीन टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर में जमा फैट को बाहर निकाल देती है. ग्रीन टी ओवरऑल लिवर फंक्शन को सही करती है.

Liver Cleansing Diet - Photo Gallery
3/6

खट्टे-मीठे फल

साइट्रस फ्रूट यानी खट्टे-मीठे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो लिवर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम को सक्रिय कर देता है. एवोकाडो, संतरा, अंगूर, ग्रेपफ्रूट, सेब इसके लिए खा सकते हैं.

Liver Cleansing Diet - Photo Gallery
4/6

अखरोट

अखरोट सिर्फ दिमाद तेज करने वाली ड्राईफ्रूट नहीं है बल्कि यह लिवर को भी साफ कर देता है. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एमिनो एसिड होता है. इसके साथ ही इसमें आर्जेनिन होता है जो लिवर की बढ़िया से सफाई कर देता है.

Liver Cleansing Diet - Photo Gallery
5/6

हरी सब्जियां

हरी सब्जी हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है. एक्सपर्ट के मुताबिक हर दिन हरी सब्जियों का सेवन ऑवरऑल हेल्थ के लिए रामबाण है. हरी सब्जियों में शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने की क्षमता होती है. ये लिवर की सफाई अच्छे तरीके से करती है. इसके लिए आप पालक, फूलगोभी, बंदगोभी आदि का सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

डिस्क्लेमर

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

More News