Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Long Periods: क्या पीरियड्स 7 दिन या ज्यादा चलना नॉर्मल है? या कोई गंभीर संकेत, डॉक्टर से कब मिलें

Long Periods: क्या पीरियड्स 7 दिन या ज्यादा चलना नॉर्मल है? या कोई गंभीर संकेत, डॉक्टर से कब मिलें

Long Periods Problem: मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. इसलिए, इससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना बहुत जरूरी है. पीरियड्स के दौरान, महिलाओं को पेट, कमर के निचले हिस्से और जांघों में दर्द, साथ ही मूड में बदलाव और कुछ खास चीजें खाने की क्रेविंग) जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. आमतौर पर, एक महिला का मासिक धर्म 3 से 5 दिनों तक चलता है (जिसमें रक्तस्राव होता है). हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है जब पीरियड्स 7 दिनों या उससे भी ज्यादा समय तक चलते हैं. कुछ महिलाओं को तो एक ही महीने में दो बार भी पीरियड्स हो जाते हैं. क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार आइए जानते हैं कि आपकी पीरियड साइकल कितने दिन की होती है, कब नॉर्मल है और कब गंभीर.

Last Updated: April 13, 2026 | 11:59 AM IST
Normal Menstrual Cycle - Photo Gallery
1/8

नॉर्मल पीरियड साइकिल

आपके मासिक धर्म चक्र को आपके पीरियड के पहले दिन से लेकर अगले पीरियड के पहले दिन तक का समय माना जाता है. औसत मासिक धर्म चक्र लगभग 25 से 30 दिनों का होता है. हालांकि, यह 21 से 35 दिनों तक का भी हो सकता है.

Normal Menstrual Cycle - Photo Gallery
2/8

सामान्य मासिक धर्म साइकिल

पीरियड्स सभी महिलाओं में अलग-अलग होते हैं. आपके साइकिल के दिनों की संख्या भी हर महीने अलग हो सकती है. इसके अलावा, पीरियड्स का 2 से 7 दिनों तक चलना सामान्य बात है.

Period timing varies among all women. - Photo Gallery
3/8

पीरियड्स टाइमिंग अलग अलग

हेल्थ शोट्स के मुताबिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन, डॉ आशा हिरेमथ कहती हैं कि सभी महिलाओं का मासिक धर्म चक्र अलग-अलग होता है, यदि आपके पीरियड्स कभी-कभी ज्यादा समय तक रहें तो टेंशन न लें.

When is it normal? - Photo Gallery
4/8

कब नॉर्मल है

पीरियड का 7 दिनों तक चलना सामान्य बात है, लेकिन ऐसा तभी होता है जब आपका मेंस्ट्रुअल फ्लो (मासिक स्राव) सामान्य हो. इसका मतलब है कि जब आपका पीरियड शुरू होता है, तो पहले और दूसरे दिन फ्लो ज्यादा होना चाहिए, जबकि बाकी दिनों में यह धीरे-धीरे कम होता जाना चाहिए. इसी को 7 दिनों तक चलने वाला सामान्य पीरियड माना जाता है.

When is it not normal? - Photo Gallery
5/8

कब नॉर्मल नहीं है

लेकिन, अगर आपको 7 दिनों तक दिन-रात (24 घंटे) लगातार बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, और आपको हर 2-3 घंटे में अपना पैड बदलना पड़ता है, तो यह सामान्य नहीं है. इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

Persistent Menstrual Pain - Photo Gallery
6/8

लगातार पीरियड्स दर्द

यदि आपको शुरू से ही लगातार सात दिनों तक पीरियड्स होते रहे हैं, और इस दौरान आपको पेट में तेज दर्द बना रहता है, तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. क्योंकि यह समझना जरूरी है कि लगातार होने वाला मासिक धर्म का दर्द सामान्य नहीं होता है.

Changes in Periods - Photo Gallery
7/8

पीरियड्स में बदलाव

अगर हाल ही में आपके पीरियड्स सात दिन तक चलने लगे हैं और महीने के खत्म होने से पहले ही आ जाते हैं तो यह चिंता का विषय है. मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव, और साथ ही सात दिन तक चलने वाले भारी पीरियड्स, किसी अंदरूनी मेडिकल समस्या का संकेत हो सकते हैं. अपने डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है.

Causes of Excessive Bleeding - Photo Gallery
8/8

ज्यादा ब्लीडिंग के कारण

हैवी फ्लो के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आयरन की कमी होना, सर्वाइकल पॉलिप होना, ल्यूपस, हार्मोनल बदलाव, फाइब्रायड, सिस्ट या गांठ आदि.

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

More News