Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फिल्मों में हुआ प्यार किसी को मिली मंजिल, तो किसी का हुआ तलाक

फिल्मों में हुआ प्यार किसी को मिली मंजिल, तो किसी का हुआ तलाक

दीपिका-रणवीर, काजोल-अजय और आलिया-रणवीर जैसी जोड़ियां आज भी Strong और Unbreakable बंधन के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही है. वहीं, दूसरी तरफ मलाइका-अरबाज और करिश्मा-संजय जैसे सितारों के रिश्तों में Public fallout हुआ और उनकी शादी Divorce पर खत्म हुई. 

Last Updated: January 28, 2026 | 2:19 PM IST
Deepika Padukone and Ranveer Singh - Photo Gallery
1/10

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते है. इनकी प्रेम कहानी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लेला' के सेट पर शुरू हुई थी. रणवीर हमेशा दीपिका के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते है. साल 2018 में इटली में शादी के बाद आज भी यह जोड़ा बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक माना जाता है.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan - Photo Gallery
2/10

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन फिल्म 'गुरु' के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा. 2007 में उन्होंने शादी की. बीच-बीच में उनके अलग होने की अफवाहें आती रहती है, लेकिन अभिषेक ने हमेशा इन बातों को गलत बताया है और दोनों आज भी साथ है.

Kajol and Ajay Devgan - Photo Gallery
3/10

काजोल और अजय देवगन

काजोल बहुत बातूनी है और अजय बहुत शांत. इन दोनों की पहली मुलाकात 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी. 1999 में उन्होंने सादगी से शादी कर ली. काजोल का मानना है कि एक खुशहाल शादी का राज थोड़ा बहरापन और कुछ बातों को भूल जाना है.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal - Photo Gallery
4/10

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

कैटरीना और विक्की की प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने अपने रिश्ते को शादी तक गुप्त रखा. 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में उन्होंने सात फेरे लिए. विक्की का शांत स्वभाव और कैटरीना की सादगी फैंस का दिल जीत लेती है.

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - Photo Gallery
5/10

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही रणबीर पर क्रश था. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान वे करीब आए और 2022 में उन्होंने शादी कर ली. अब वे अपनी बेटी राहा के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे है.

Malaika Arora and Arbaaz Khan - Photo Gallery
6/10

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

मलाइका और अरबाज की प्रेम कहानी एक की शूटिंग से शुरू हुई थी. 1998 में उन्होंने शादी की और वे बॉलीवुड के सबसे कूल कपल माने जाते थे. लेकिन 18 साल बाद, 2017 में उन्होंने तलाक लेकर सबको चौंका दिया. आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है.

Karisma Kapoor and Sanjay Kapoor - Photo Gallery
7/10

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. लेकिन उनकी शादी में काफी मुश्किलें आई. 2016 में उनका तलाक हो गया, जो काफी चर्चा में रहा. करिश्मा अब अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती है.

Rani Mukerji and Aditya Chopra - Photo Gallery
8/10

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी और आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपा कर रखा. आदित्य के पहले तलाक के बाद, 2014 में उन्होंने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली. यह जोड़ा अब अपनी बेटी आदिरा के साथ अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करता है.

Genelia D'Souza and Riteish Deshmukh - Photo Gallery
9/10

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

जेनेलिया और रितेश की पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2002) थी. वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई जो प्यार में बदल गई. लगभग 10 साल तक डेट करने के बाद 2012 में उन्होंने शादी की. उनके फनी वीडियो और आपसी तालमेल आज भी लोगों को प्रेरणा देता है.

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan - Photo Gallery
10/10

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना और सैफ फिल्म 'टशन' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए. सैफ पहले से तलाकशुदा थे, लेकिन करीना ने अपने दिल की सुनी. 2012 में उन्होंने शादी की और आज वे बॉलीवुड के 'पॉवर कपल' कहलाते है.