Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 22 January2026: किसको मिलेगा सरप्राइज और किसको हो सकती है दिल टूटने की आशंका?.यहां जाने 22 जनवरी का लव राशिफल

Love Rashifal 22 January2026: किसको मिलेगा सरप्राइज और किसको हो सकती है दिल टूटने की आशंका?.यहां जाने 22 जनवरी का लव राशिफल

Love Rashifal 22 January2026: 22 जनवरी का दिन आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए काफी खास रहेगा. इस दिन शुक्र ग्रह का प्रभाव बहुत मजबूत रहेगा, जिससे रिश्तों में प्यार, आकर्षण और अपनापन बढ़ेगा. आज आपका दिल साथी के लिए ज्यादा नरम और समझदार रहेगा.अगर आप अपने साथी से कोई बात करना चाहते हैं, तो आज वही सही समय है. क्योंकि इस दिन भावनाएं आसानी से सामने आ जाती हैं और बातचीत भी सहज होती है. बस एक बात का ध्यान रखें-आज किसी भी बात पर जल्दी प्रतिक्रिया देने की जगह, थोड़ा सोच-समझकर बोलें. क्योंकि आज छोटी-छोटी गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी से सब ठीक भी हो सकता है.जो लोग लंबे समय से प्यार में हैं, उन्हें एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. शादीशुदा जोड़ों के लिए भी यह दिन रोमांस और प्यार से भरा रहेगा.

Last Updated: January 21, 2026 | 6:27 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

आज आपका गुस्सा आपके रिश्ते में बाधा बन सकता है.किसी छोटी बात पर आप जल्दी चिढ़ सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें.लेकिन शाम का समय बहुत अच्छा रहेगा-जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल और प्यार भरी बातें होंगी. गुस्से में कोई भी फैसला न लें, और बातचीत में नरमी रखें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृष लव राशिफल

आज आप अपनी पसंद की चीजें करने में व्यस्त रहेंगे.मनोरंजन और आराम के लिए दिन अच्छा है.लेकिन दिखावे में खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.प्रेमी/प्रेमिका का कोई व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, पर यह ज्यादा लंबा नहीं रहेगा.अपने साथी को थोड़ा समय दें, सब ठीक हो जाएगा.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

आज पैसों को लेकर सावधानी रखें. निवेश सिर्फ भरोसेमंद लोगों की सलाह पर ही करें.माता-पिता का गुस्सा झेलना पड़ सकता है, इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें.प्यार में दिन अच्छा रहेगा-प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांस के पल मिलेंगे.शादीशुदा लोग वाद-विवाद से बचें, नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

आज खर्चों पर नियंत्रण रखें.परिवार की मांगें ज्यादा हो सकती हैं, जिससे आप थोड़ा थक सकते हैं.लेकिन प्रेम संबंध में दिन बहुत अच्छा रहेगा-साथी का पूरा साथ मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा. पार्टनर के साथ समय बिताएं, इससे मन हल्का होगा.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है.अगर मूड खराब हो तो दोस्तों या सामाजिक मेलजोल से खुद को बेहतर करें.प्रेमी/प्रेमिका रूठ सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने के लिए गिफ्ट या फूल दे सकते हैं.दिन के अंत में रिश्ता फिर से अच्छा बन जाएगा.गुस्से में कुछ भी बोलने से बचें, शांति से बात करें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

आज आपकी इच्छाशक्ति कमजोर रह सकती है, जिससे मानसिक और भावनात्मक परेशानी हो सकती है.शाम को आर्थिक लाभ के संकेत हैं.लेकिन प्रेम संबंध में आपसी मतभेद आज बाधक बन सकते हैं, इसलिए बातों को बढ़ने न दें.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

आज आपको हर तरफ से मदद मिलेगी.कामकाज में लाभ होगा और परिवार के साथ तालमेल भी अच्छा रहेगा.किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है.अगर आप सिंगल हैं, तो आज नया प्यार मिल सकता है. खुलकर बातचीत करें, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

परिवार में किसी शुभ कार्य की संभावना है, जिससे माहौल खुशहाल रहेगा.खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें.मित्र की मदद से आय बढ़ने के संकेत हैं.प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा और आपके साथी का पूरा साथ मिलेगा.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

आज आलस्य और सुस्ती महसूस हो सकती है.जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें.नौकरी में अफसरों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है,लेकिन पत्नी/पति के साथ समय सुखद रहेगा.पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातें करें, इससे रिश्ता मजबूत रहेगा.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें.स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे तकरार हो सकती है.परिवारिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा.लेकिन प्रियजन के साथ टकराव हो सकता है, इसलिए बातों को बढ़ने न दें. शांति से बात करें, हर बात को दिल पर न लें.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

आज कला, संगीत या रचनात्मक काम में रुचि बढ़ेगी.घर में पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है.प्रेम संबंधों में तकरार के संकेत हैं, इसलिए बातों को बढ़ने न दें. गलतफहमी होने पर तुरंत माफी मांग लें, रिश्ता बच जाएगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

आज खर्चों को योजना बनाकर करें.रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और साथी का साथ मिलेगा.शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी.जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका बन सकता है. साथी के साथ मंदिर/पूजा में जाएं, रिश्ते में शांति बनी रहेगी.