Maa Behen Teaser: ठेठ भोजपुरी अवतार में दिखा माधुरी दीक्षित का बोल्ड अंदाज, फिर चला फैंस पर तृप्ति डिमरी का जादू
Maa Behen Teaser: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो अब पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैं. माधुरी दीक्षित का ठेठ देसी अवतार लोगों के होश उड़ा रहा है, वहीं तृप्ति डिमरी का जलवा फिर एक बार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आइये जानते हैं फिल्म के बारे में और क्या मिल रहे हैं टीजर के रिव्यू.
फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका
फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर रिलीज हो गया है और अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इसी की चर्चा नजर आ रही हैं. ‘मां बहन’ के टीजर में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त नोकझोक लोगों को फिल्म के लिए एक्साइट कर रही है.
माधुरी दीक्षित की बोल्ड अंदाज में दमादर वापसी
फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित का बोल्ड अंदाज फिर लोगों को क्रेजी कर रहा हैं. 2013 में फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में ‘घूंघट’ गाने पर रणबीर कपूर के साथ माधुरी दीक्षित के डांस ने हर किसी को चौंका दिया था, फिल्म के गाने में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. वहीं अब फिल्म ‘मां बहन’ माधुरी दीक्षित ने फिर से इस अंदाज में वापसी की है
लाउड, कलरफुल है माधुरी दीक्षित का किरदार
फिल्म ‘मां बहन’ के टीजर में आप देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित का किरदार बेहद लाउड और कलरफुल नजर आ रहा हैं, वो एक बार फिर साबित कर रही है, कि सिर्फ ग्रेस और सॉफ्ट किरदारों तक सीमित हैं.
‘मां बहन’ के टीजर में दिखा बॉलीवुड ग्लैमर के साथ भोजपुरी का तड़का
फिल्म ‘मां बहन’ के टीजर में आप देख सकते हैं कि, बॉलीवुड ग्लैमर के साथ भोजपुरी का तड़का जबरदस्त गर्दा उड़ा देने वाला है. फिल्म में माधुरी दीक्षित बेहद बोल्ड औकर देसी, भोजपुरी बोलने वाली मां के किरदार निभा रही है, ऐसे में एक्ट्रेस का यह किरदार दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज है.
रवि किशन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने उड़ा गर्दा
‘मां बहन’ में रवि किशन का किरदार फिल्म में जान डाल देने वाला हैं, वहीं रवि किशन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी तहलका मचा देने वाली है, फिल्म में दोनों एक दूसरे के पड़ोसी का किरदार निभाने वाले हैं. माधुरी दीक्षित के साथ रवि किशन का नैन मटका फिल्म को सुपरहिट बनाने वाला है.
तृप्ति डिमरी को जादू फिर बोला लोगों के सर चढ़कर
फिल्म ‘मां बहन’ में तृप्ति डिमरीएक बार फिर से अपनी अदाकारी और किरदार से तहलका मचा देने वाली हैं. माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी की दमदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आने वाली है.
भोजपुरी अंदाज में मजेदार डायलॉगबाजी
फिल्म में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धरना भी नजर आ रहा हैं, जो माधुरी दीक्षित की छोटी बेटी का किरदार निभाएंगी. तृप्ति डिमरी और धरना दोनों अपनी मां को संभालने की कोशिश करेंगी। कहानी में बहनों का मजेदार टकराव भी लोगों को मजा देने वाला है.
क्या है फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी
फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धरना की भोजपुरी स्टाइल में जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी मूवी को चटपटा और मसालेदार बना रही हैं. सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक मां और उसकी दो बेटियों के इर्द गिर्द घूमती है. रेखा और उसकी बेटियां जया और सुषमा, कंजर्वेटिव इलाके में पहले से सभी के लिए चर्चा का विषय होती है. एक दिन 3 तो खुद को अपनी रसोई में एक लाश के साथ पाती हैं, मां-बेटियों की तिकड़ी उस अपराध को छिपाने के लिए एकजुट होने पर मजबूर हो जाती है. कहानी सस्पेंस से भरी हैं भवनातमक मोड़ भी कहानी में आपको देखने को मिलेगा