किसिंग सीन देते हुए बेकाबू हो गया था ये सुपरस्टार, फूट-फूटकर रोई थीं माधुरी दीक्षित, जानें क्या था विवाद?
Madhuri Dixit Kissing Scene Controvesry: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटीफुल लेडी और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वे लगभग 3 दशक से इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं. इनमें कुछ फिल्मों में उनके किसिंग सीन भी थे. इनमें से एक किसिंग सीनन के दौरान काफी विवाद हो गया था. ये बॉलीवुड के चर्चित विवादों में से एक था. इसने बॉलीवुड में चर्चा का मैदान गर्म कर दिया था. दरअसल माधुरी दीक्षित की 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन ने उन्हें परेशान कर दिया था. इसके घाव आज भी ताजा हैं. इसने माधुरी के मन पर गहरी छाप छोड़ी थी.
शुरुआती करियर में थीं माधुरी दीक्षित
दरअसल जिन समय फिल्म दयावान बन रही थी, तब विनोद खन्ना पहले से सुपरस्टार थे. वहीं माधुरी दीक्षित अपना करियर बना रही थीं. इसके लिए वे काफी जद्दोजहद कर रही थीं.
परदे पर तय की सीमाएं
फिल्म दयावान का गाना' आज फिर तुमपे प्यार आया है' शूट हो रहा था. इस दौरान हुई एक एक घटना ने माधुरी को इतना आहत किया कि उन्होंने परदे पर अपनी सीमाएं तय कर लीं.
माधुरी को मिली बड़ी सीख
एक इंटरव्यू में माधुरी ने इस घटना पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उस किसिंग सीन से उन्हें जीवन की बहुत बड़ी सीख मिली. उन्होंने बताया कि वे उस वक्त काफी छोटी थीं. माधुरी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो सीन परदे पर कितना बोल्ड दिखेगा.
इंटरव्यू में क्या बोलीं माधुरी
माधुरी ने इंटरव्यू में कहा कि हर चीज आपको कुछ नया सिखाती है. उस सीन के बाद मैंने इतनी शर्मिंदगी महसूस की कि मैंने तब से फैसला कर लिया कि मैं भविष्य में कभी ऐसे सीन नहीं करूंगी.
खुद से नियंत्रण खो बैठे थे विनोद खन्ना
कहा जाता है कि उस किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना कथित तौर पर खुद से नियंत्रण खो बैठे थे. उन्होंने जरूरत से ज्यादा समय तक माधुरी को किस किया. इस दौरान उन्होंने माधुरी के होंठ पर काट लिया था. इसके कारण खून निकलने लगा था.
काफी डर गई थीं माधुरी
विनोद खन्ना के इस व्यवहार से माधुरी काफी डर गई थीं और फूट-फूटकर काफी रोई थीं. ये मामला तब इंडस्ट्री में पावर का गलत इस्तेमाल करने और युवा एक्ट्रेस इंडस्ट्री में सेफ नहीं हैं, इसका उदाहरण बन गया था.
दयावान के डायरेक्टर ने जताया अफसोस
1988 में आई फिल्म दयावान के डायरेक्टर फिरोज खान ने काफी सालों बाद उस किसिंग सीन पर अफसोस जाहिर किया था. उन्होंने कहा था कि माधुरी के साथ ऐसा सीन करना गलत था.
माधुरी ने भेजा था लीगल नोटिस
फिल्म रिलीज से पहले माधुरी ने वो सीन हटाने की अपील की थी और इसके लिए लीगल नोटिस भी भेजा था लेकिन मेकर्स ने इसे फिल्म की डिमांड कहकर ऐसा करने से मना कर दिया था.
विनोद खन्ना ने मांगी माफी
कहा जाता है कि उस सीन को न हटाने के लिए मेकर्स ने उन्हें एक करोड़ रुपए दिए थे. गलती का एहसास होने पर विनोद खन्ना ने माधुरी से माफी भी मांगी थी. वहीं माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ कभी काम न करने की कसम खा ली.