Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • माधुरी दीक्षित का जापान में ‘देसी स्वैग’: पति संग माउंट फूजी के सामने हुई रोमांटिक, तस्वीरें देख फैंस बोले- दिल ‘धक-धक’ हो गया!

माधुरी दीक्षित का जापान में ‘देसी स्वैग’: पति संग माउंट फूजी के सामने हुई रोमांटिक, तस्वीरें देख फैंस बोले- दिल ‘धक-धक’ हो गया!

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित इन दिनों सात समंदर पार जापान की हसीन वादियों में सुकून के पल बिता रही है.  पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ इस ट्रिप पर निकलीं माधुरी ने माउंट फूजी के बर्फीले नजारों और जापानी संस्कृति के बीच अपनी ऐसी तस्वीरें साझा की है, जिन्हें देखकर फैंस का दिल भी ‘धड़कने’ लगा है.  पारंपरिक जापानी लिबास से लेकर माउंट फूजी के सामने रोमांटिक पोज तक, इस वेकेशन की हर फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. 

Last Updated: February 22, 2026 | 6:40 PM IST
The 'Dhak Dhak Girl' is holidaying in Japan. - Photo Gallery
1/8

जापान में छुट्टियां मना रही है 'धक-धक गर्ल'

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जापान की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रही है. माधुरी अकेले नहीं बल्कि अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ इस ट्रिप का लुत्फ उठा रही है. सोशल मीडिया पर उनकी वेकेशन फोटोज तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रही है.

A stunning selfie in front of Mount Fuji - Photo Gallery
2/8

माउंट फूजी के सामने खींची शानदार सेल्फी

जापान के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन 'माउंट फूजी' के सामने माधुरी ने कई खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई. पीछे दिख रही बर्फीली पहाड़ियों के साथ एक्ट्रेस ने अपनी सेल्फी शेयर की है. इन तस्वीरों में माधुरी की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए वहां की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की है.

Dr. Nene's stylish style comes to the fore - Photo Gallery
3/8

डॉ. नेने का स्टाइलिश अंदाज आया सामने

माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने भी इस ट्रिप को लेकर काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने भी माउंट फूजी के बैकग्राउंड के साथ कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज दिए. उनकी तस्वीरों में वेकेशन की खुशी साफ झलक रही थी. डॉ. नेने ने अपनी और माधुरी की इन खूबसूरत यादों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है.

Both were seen immersed in Japanese culture - Photo Gallery
4/8

जापानी संस्कृति में रंगे नजर आए दोनों

जापान ट्रिप के दौरान यह कपल वहां की संस्कृति में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आया. माधुरी और डॉ. नेने ने जापान के पारंपरिक कपड़े 'हाओरी' और 'हाकामा' पहने. जहां माधुरी सतरंगी रंग के पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थी, वहीं डॉ. नेने ने पीले रंग के कपड़ों के साथ जापानी तलवार 'कटाना' लेकर पोज दिया.

Romantic moment in front of the Japanese temple 'Tera' - Photo Gallery
5/8

जापानी मंदिर 'तेरा' के सामने रोमांटिक पल

सिर्फ पहाड़ों पर ही नहीं, बल्कि माधुरी और उनके पति ने वहां के प्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन किए. जापानी मंदिर, जिसे वहां 'तेरा' कहा जाता है, के सामने खड़े होकर दोनों ने एक बेहद रोमांटिक सेल्फी ली. मंदिर की वास्तुकला और पीछे माउंट फूजी का नजारा इस तस्वीर को और भी खास बना रहा था.

Holding hands, they got romantic in front of Mount Fuji. - Photo Gallery
6/8

हाथ पकड़कर माउंट फूजी के सामने हुए रोमांटिक

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा जिसमें माधुरी और डॉ. नेने एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है. माउंट फूजी के ठीक सामने खड़े होकर दोनों ने रोमांटिक अंदाज में पोज दिया. कपल के इस प्यार भरे अंदाज को फैंस 'कपल गोल्स' बता रहे है और कमेंट्स के जरिए खूब प्यार लुटा रहे है.

Work Front: Will be seen in 'Maa Behan' - Photo Gallery
7/8

वर्क फ्रंट: 'मां बहन' में आएंगी नजर

छुट्टियों के बाद माधुरी दीक्षित अपने काम पर वापस लौटेंगी. उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मां बहन' (Ma Bahan) में नजर आने वाली है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

The teaser has already raised curiosity. - Photo Gallery
8/8

टीजर ने पहले ही बढ़ा दी है उत्सुकता

हाल ही में माधुरी की आने वाली फिल्म 'मां बहन' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है. एक तरफ जहां माधुरी अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही है, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वे नए-नए प्रयोग कर रही है. जापान की इन तस्वीरों ने उनके प्रशंसकों के बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है.

More News