Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बन रहा है लक्ष्मीनारायण राजयोग, इन 4 राशि का चमकेगा भाग्य, नौकरी, व्यापार और प्यार में मिलेगा लाभ
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन 3 बड़े और शुभ योग बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 4 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला. व्यापार हो या नौकरी दोनों में दोगुना मुनाफा होगा. तरक्की के अवर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है. आइये जानते हैं कौन सी है वो लकी राशियां , जिनकी चमकेगा महाशिवरात्रि पर भाग्य
शिव और पार्वती के विवाह उत्सव है महाशिवरात्रि
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव का होता है.
क्या है महाशिवरात्रि की मान्यता
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, इस दिन कई भक्त व्रत भी रखते है. मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पूरे विधि विधान से पूजा करने और करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है, सभी तरह के कष्ट दूर होते है. अविवाहितों को मन चाहा जीवन साथी मिलता है.
कब है महाशिवरात्रि?
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस साल 15 फरवरी 2026 के दिन शाम में 5 बजकर 5 मिनट पर शुरु होगी और 16 फरवरी की शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात के समय ही किए जाते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा 15 फरवरी 2026 की रात को ही होगा.
महाशिवरात्रि के दिन हो रहा है 3 बड़े योग का निर्माण
इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन 3 बड़े योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशि के लोगों को लाभ होने वाली हैं. आइये जानते हैं यहां कि महाशिवरात्रि है यहा कि कौन से तीन बड़े योग का निर्माण हो रहा है और इससे कौन सी राशि के लोगों को लाभ होने वाला है
इन 4 राशियों को होगा महाशिवरात्रि के दिन बड़ा लाभ
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग जैसे 3 सबसे शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में महाशिवरात्रि पर बन रहे ये दुर्लभ संयोग से इन 4 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है
महाशिवरात्रि का दिन है मेष राशि वालों के लिए लाभदायक
मेष राशि : महाशिवरात्रि के दिन बन रहे बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग से मेष राशि के जातको को बेहद लाभ होने वाला है. कोई शुभ समाचार आपको इस दौरान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आने की पूरी संभावना है. करियर और व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
कन्या राशि को होगा महाशिवरात्रि के दिन बन रहे राजयोग से लाभ
कन्या राशि : महाशिवरात्रि के दिन बन रहे बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग से कन्या राशि के लोग भी लाभ में रहने वाले हैं. जमीन, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. नौकरी में बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं. व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी हो सकती है, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है.
महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मकर राशि : महाशिवरात्रि के दिन बन रहे बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग से मकर राशि के लोगों की भी किस्मत चमकने वाली है. पैसों को लेकर चल रही सभी परेशानिया दूर होंगी. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत में राहत मिलेगी. विवाहितों का जीवन की परेशानियां का भी अंत होगा.
महाशिवरात्रि के दिन बन रहे राजयोग से होगा कुंभ राशि को लाभ
कुंभ राशि: महाशिवरात्रि के दिन बन रहे बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग से कुंभ राशि को जबरदस्त फायदा होने वाला है. करियर और कारोबार में लाभ होगा. वहीं नौकरी-पेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर हाथ लगने वाले हें. जीवन में चल रही परेशानियों का भी अंत होने वाला है.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.