Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Mahashivratri 2026 अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर करें शिवलिंग का अभिषेक, दूर होंगे ग्रह दोष-पूरी होगी सभी मनोकामना

Mahashivratri 2026 अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर करें शिवलिंग का अभिषेक, दूर होंगे ग्रह दोष-पूरी होगी सभी मनोकामना

Mahashivratri 2026: 15 फरवरी 2026 के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव का होता है, इसलिए इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. शिव की पूजा में शिवलिंग पर जल अभिषेक सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि महादेव जल मात्र से प्रसन्न हो जाते, लेकिन अगर आप महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार जल अभिषेक करते हैं, तो यह बेहद फलदायी होता है. दुख-दर्द, दरिद्रता, क्लेश, ग्रह दोष से सबसे मुक्ति दिलाता है. आइये जानते हैं यहां कि आपको अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर क्या अभिषेक करना चाहिए

Last Updated: February 12, 2026 | 7:20 PM IST
how Aries people should perform the Abhishek of Lord Shiva on Mahashivratri. - Photo Gallery
1/13

महाशिवरात्रि पर मेष राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि वाले जल में गुड़ मिलाकर या शहद से शिव का अभिषेक करें, साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र नमः शिवाय का 108 बार जाप करें.

how Taurus people should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
2/13

महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

वृषभ राशि महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध या फिर घर में जमी दही से भगवान शिव का अभिषेक करें, साथ ही सांब सदाशिव मंत्र का भी जाप करें.

how Gemini people should perform the Abhishek of Lord Shiva on Mahashivratri - Photo Gallery
3/13

महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन मिथुन राशि गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें, साथ ही ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप करें.

how Cancerians should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
4/13

महाशिवरात्रि पर कर्क राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

कर्क राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ पर घी में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें, साथ ही ॐ सोमनाथाय नमः मंत्र का जाप करें.

how Leo people should perform the Abhishek of Lord Shiva on Mahashivratri - Photo Gallery
5/13

महाशिवरात्रि पर सिंह राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि वाले शिवलिंगं पर का शहद से अभिषेक करें और लाल चंदन का तिलक भगवान शंकर को लगाएं, साथ ही ॐ नमः शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः मंत्र का भी जाप करें.

how Virgos should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
6/13

महाशिवरात्रि पर कन्या राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

कन्या राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भांग मिले जल से अभिषेक करें और साथ ही साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

Libra people should perform the Abhishek of Lord Shiva in this way on Mahashivratri - Photo Gallery
7/13

महाशिवरात्रि पर तुला राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन तुला राशि के लोग जल में सफेद चंदन और घी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नमः का जाप करें.

how Scorpios should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
8/13

महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

वृश्चिक राशि महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें, साथ ही ॐ पार्वती पतये नमः के मंत्र का जाप भी करें.

how Sagittarius people should perform the Abhishek of Lord Shiva on Mahashivratri - Photo Gallery
9/13

महाशिवरात्रि पर धनु राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि वाले लोग जल में पीली सरसों डाल कर शिंवलिंग पर अभिषेक करें, साथ ही ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात मंत्र का जाप करें .

how Capricorns should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
10/13

महाशिवरात्रि पर मकर राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

मकर राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही ॐ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ॐ मंत्र का जाप करें

how Aquarius people should perform the Abhishek of Lord Shiva on Mahashivratri - Photo Gallery
11/13

महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि वाले ऐसे करें शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि के लोग सरसों के तेल से या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप करें.

how Pisces people should worship Lord Shiva on Mahashivratri 2026 - Photo Gallery
12/13

महाशिवरात्रि पर मीन राशि वाले ऐसे करें शिव की पूजा

मीन राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन घी और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ' के मंत्र का जाप करें.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News