कवयित्री, चित्रकार और गायिका…राजनीति के अलावा किन क्षेत्रों की महारथी हैं ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Profile: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. ममता बनर्जी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ममता बनर्जी राजनेता बनने से पहले क्या करती थीं?
ममता बनर्जी गायिका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कवयित्री, चित्रकार के साथ-साथ एक गायिका भी हैं. उन्होंने अपना एल्बम भी लॉन्च किया था. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने इस गाने के बोल भी लिखे थे.
ममता बनर्जी चित्रकार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ममता बनर्जी अपनी चित्रकारी के लिए भी जानी जाती हैं. वे अब तक कई पेंटिग तैयार कर चुकी हैं. इसके अलावा, उनकी पेंटिंग्स लाखों में बिकी भी हैं.
पहली बार कब लड़ा चुनाव?
ममता बनर्जी ने पहली बार 1984 लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर दिग्गज कम्युनिस्ट नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया.
पहली बार कब बनी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री?
ममता बनर्जी ने लंबे संघर्ष के बाद 2011 में 34 साल से सत्ता में काबिज वामपंथी मोर्चे का सफाया किया. इसके बाद मुख्यमंत्री बनीं. लगातार तीन बार से बंगाल में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन रही हैं.
कब हुआ था जन्म?
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी, 1955 को कोलकाता में हुआ था. ममता बनर्जी केंद्र में दो बार रेल मंत्री रहीं हैं. छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी रहीं. सत्तर के दशक में उन्हें राज्य महिला आयोग का महासचिव बनाया गया था.
पिता स्वतंत्रता सेनानी थे
ममता बनर्जी के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी जब छोटी थीं, तभी उनके पिता का देहांत हो गया था. गरीबी से संघर्ष करने की वजह से उन्हें दूध भी बेचना पड़ा था.
कब-कब बनीं लोकसभा सांसद?
दक्षिणी कलकत्ता (कोलकाता) लोकसभा सीट से सीपीएम के बिप्लव दासगुप्ता को पराजित करने के बाद वह 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में इसी सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं.
2026 में सत्ता दांव पर?
पश्चिम बंगाल में अब विधानसभा चुनाव होना है. जहां बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि ममता बनर्जी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं.