Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Mangal Gochar 2026: इन 7 राशियों पर आ सकता है भारी संकट, कुंभ राशि में मंगल के गोचर का पड़ेगा प्रभाव

Mangal Gochar 2026: इन 7 राशियों पर आ सकता है भारी संकट, कुंभ राशि में मंगल के गोचर का पड़ेगा प्रभाव

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2026 के दिन मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा (Mars Transit 2026 In Aquarius) और लगभग 5-6 सप्ताह तक इसी राशि में रहेगा. ऐसे में कई राशि के लोगों को लाभ होगा, लेकिन कुछ राशि के लोगों को इस दौना बेहद सावधान रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कौन सी राशियों पर संकट है.

Last Updated: February 20, 2026 | 7:34 PM IST
Mars Transit 23 February 2026 - Photo Gallery
1/10

कुंभ राशि में करेंगे मंगल गोचर

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, छोटे भाई, शक्ति और क्रोध का मुख्य कारक माना जाता है. इसलिए कुंडली में मंगल की अच्छी स्थिति आपको सफलता दिलाती है और बुरी स्थिति नुकसान पहुंचाती है.

Which zodiac signs are in big trouble From Mangal Gochar 2026 - Photo Gallery
2/10

कौन सी राशियों पर है बड़ा संकट

यही वजह है कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल का महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी के दिन रात 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे है और 2 अप्रैल 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान कई राशि के लोगों को लाभ होगी तो कुछ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं. आइये जानते हैं कौन सी राशियों पर है संकट.

Vrishabh Rashifal, Taurus Horoscope - Photo Gallery
3/10

वृषभ राशिफल

कुंभ राशि में मंगल का गोचर होने से वृषभ राशि के लोगों को सावधान रहना की जरूरत है. रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है. नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है, कमा करने में मन कम लगेगा. आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है.

Mithun Rashifal Gemini Horoscope - Photo Gallery
4/10

मिथुन राशिफल

मंगल का कुंभ राशि में आने से मिथुन राशि वालों को परेशानिया झेलनी पड़ सकती है. करियर की ग्रोथ धीमी हो सकती है. रिश्तों के बीच ईगो के कारण तकरार हो सकती है. खुद को शांत रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

Kark Rashifal Cancer Horoscope - Photo Gallery
5/10

कर्क राशिफल

कुंभ राशि में मंगल का गोचर कर्क राशि के लोगों को भी परेशान कर सकता है. ऑफिस में सीनियर या टीम के साथ तालमेल बिगड़ने के चांस हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है किसी पूरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं.

Vrishchik Rashifal, Scorpio Horoscope - Photo Gallery
6/10

वृश्चिक राशिफल

मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. इस दौरान घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकता है. किसी चीज में ज्यादा खर्चा हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा गुस्सा कर सकते हैं.

Makar Rashifal, Capricorn Horoscope - Photo Gallery
7/10

मकर राशिफल

कुंभ राशि में मंगल का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है. नई नौकरी ढूंढने में परेशानी हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. लव पार्टनर से किसी पूराने मुद्दा पर दोबारा बहस हो सकती है. पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

Kumbh Rashifal, Aquarius Horoscope - Photo Gallery
8/10

कुंभ राशिफल

मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को भी सावधान रहना होगा. नौकरी और करियर में रुकावटें आ सकती हैं. रिश्तों में गलतफहमी बढ़ेगी, लेकिन समझदारी से सुलझाई जा सकती है. आर्थिक स्थिति में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Meen Rashifal, Pisces Horoscope - Photo Gallery
9/10

मीन राशिफल

कुंभ राशि में मंगल का गोचर मीन राशि के लोगों को भी परेशानी में डाल सकता है. बिजनेस में गलत प्लानिंग से नुकसान हो सकता है. रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है, जिससे मन उदास रहेगा. इस दौरान नौकरी में तरक्की के मौके कम दिखेंगे.

Disclaimer: - Photo Gallery
10/10

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News