Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • New Brides जरूर देखें ये 10 लेटेस्ट मंगलसूत्र डिज़ाइन, ट्रेडिशनल लुक के साथ देंगे मॉडर्न टच

New Brides जरूर देखें ये 10 लेटेस्ट मंगलसूत्र डिज़ाइन, ट्रेडिशनल लुक के साथ देंगे मॉडर्न टच

Modern Mangalsutra Design: शादी के बाद एक लड़कियों को सजसवर कर रहना होता और शादी के बाद महिलाओं की की जिंदगी में अगर किसी गहने का सबसे ज्यादा महत्व होता है, तो वो है मंगलसूत्र, जो हर शादीशुदा महिलाओं के लिए पहनना सबसे जरूरी होता है, मंगलसूत्र मिलाओं के लिए सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं होता है, बल्कि यह प्यार, विश्वास पति के साथ निभाने के वचनो का प्रतीक होता है. वहीं आजकल के मॉर्डन जमाने में महिलाओं के मंगलसूत्र इतने स्टाइलिश डिजाइन आ चुके हैं, जिसकी मदद से महिलाओं मंगलसूत्र सिर्फ साड़ी या सूट पर नहीं जींस-टॉप और ऑफिस वियर पर भी असानी से कैरी कर सकती हैं. आइये देखते हैं यहां 10 ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन, जो ट्रेडिशनल लुक के साथ देंगे मॉडर्न लुक टच

Last Updated: February 17, 2026 | 8:13 PM IST
Diamond Pendant Mangalsutra - Photo Gallery
1/10

डायमंड पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आप ऐसे मंगलसूत्र डिजाइन की तलाश है, जो सिंपल हो लेकिन क्लासी लगे, तो आप इस डायमंड पेंडेंट वाला डिजाइन को चुन सकती हैं, क्योंकि यह पहनने में काफी लाइटवेटेड है. इसे आप हर पार्टी फंक्शन में पहन सकती हैं. ट्रेडिशनल से लेकर व्स्टर्न तक हर आउटफिट के साथ यह परफेक्ट लगता है.

floral design mangalsutra design - Photo Gallery
2/10

फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र डिजाइन

फूलों वाले डिजाइन ने आने वाला यह मंगलसूत्र दिखने में बेहद ज्यादा खूबसूरत लगता है और स्टाइलिश लुक देता हैं, इसे आप साड़ी और सूट के साथ -साथ जींस -टॉप और ऑफिस वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं.

Solitaire Mangalsutra - Photo Gallery
3/10

सॉलिटेयर मंगलसूत्र

एक बड़े सिंगल स्टोन वाला मंगलसूत्र पहने के बाद रॉयल लुक देता है, यह किसी भी ड्रेस के साथ ओवर नहीं लगता. नई दुल्हनों के लिए सॉलिटेयर मंगलसूत्र डिजाइन मिनिमल और लग्ज़री का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है.

Short Length Mangalsutra - Photo Gallery
4/10

शॉर्ट लेंथ मंगलसूत्र

जो महिलाएं बच्चों के साथ रहती है और पहनने के लिए मंगलसूत्र देख रही है, तो यह शॉर्ट लेंथ मंगलसूत्र आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह हल्का होता है, इसके मोती चुबते नहीं, इसके अलावा छोटे बच्चों के हाथ में नहीं आते हैं.

Gold Beads Mangalsutra Design - Photo Gallery
5/10

गोल्ड बीड्स मंगलसूत्र डिजाइन

ब्लैक बीड्स के साथ-साथ छोटे-छोटे गोल्ड बीड्स वाला मंगलसूत्र भी हमेशा ट्रेंड में रहता है. ट्रेडिशनल लुक को एक्सपेंसिव और रॉयल बनाने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है

double chain mangalsutra - Photo Gallery
6/10

डबल चेन मंगलसूत्र

डबल लेयर चेन वाला मंगलसूत्र डिजाइन हैवी लुक देता है, जो फेस्टिव लुक और शादी पार्टी फंक्शन के लिए अच्छी चॉइस हो सकता है. फैमिली फंक्शन या त्योहारों में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनने के लिए आप इसे जरूर ट्राइ कर सकते हैं.

Lotus Pendant Mangalsutra Design - Photo Gallery
7/10

लोटस पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन

अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं, तो लोटस पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये आपके लुक में एक लग्जरी वाइब जोड़ता है. आपके लुक को एट्रेक्टिव बनाता है. हैवी साड़ी लुक के साथ आर इस कैरी कर सकती हैं.

geometric design mangalsutra - Photo Gallery
8/10

ज्योमेट्रिक डिजाइन मंगलसूत्र

आजकल की मॉडर्न ब्राइड्स ज्योमेट्रिक शेप्स वाले जैसे सर्कल, स्क्वायर या ट्रायंगल वाले मंगलसूत्र डिजाइन को पहनना पसंद करती हैं, जो साड़ी सूट के अलावा शॉर्ट ड्रेस और जींस टॉप पर भी अट्रेक्टिव लगते हैं.

Heart Shape Mangalsutra Design - Photo Gallery
9/10

हार्ट शेप मंगलसूत्र डिजाइन

हार्ट शेप पेंडेंट वाला मंगलसूत्र डिजाइन प्यार सिंबल होता है, नई शादी शुदा महिलाएं इसे ट्राइ कर सकती हैं. यह पहनने में बेहद स्टाइलिश लुक देता है.

Rose Gold Mangalsutra - Photo Gallery
10/10

रोज़ गोल्ड मंगलसूत्र

रोज़ गोल्ड फिनिश वाला मंगलसूत्र डिजाइन ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉर्डन टच देता है और हमेशा ट्रेंड में रहता है. यह फेयर से लेकर डस्की हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है.

More News