Ghooskhor Pandat Controversy: घूसखोर पंडित पर FIR पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, इससे पहले इन फिल्मों पर भी लटकी थी तलवार
Ghooskhor Pandat Controversy: एक्टर मनोज बाजपेयी को एक्टिंग का सरताज बादशाह कहा जाता है. उनकी फिल्मों के बारे में पता चलने के बाद वे काफी चर्चा में रहते हैं. केवल वे ही नहीं बल्कि उनकी कहानियां और उनके किरदार भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. जल्द उनकी वेबसीरीज घूसखोर पंडत रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर वो सुर्खियों में हैं. फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है क्योंकि फिल्म के टाइटल के खिलाफ एक धार्मिक समुदाय के कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं. उनका आरोप है कि ये टाइटल सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक है. ये गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है.
इस विवाद के बढ़ने के बाद मेकर्स ने अनाउंसमेंट प्रोमो हटा लिया है. वहीं इस पर एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी पोस्ट लिखकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि फिल्म का टाइटल किसी समुदाय के बारे में कोई बयान देने के इरादे से नहीं रखा गया था.
पोस्ट में क्या लिखा
उन्होंने लिखा कि वे लोगों के इमोशन और चिंता की कद्र करते हैं और उन चीजों को सीरियस लेते हैं. उन्होंने लिखा कि जब आपका काम किसी को ठेस पहुंचाता है, तो आपको उसके बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने लिखा कि फिल्म में उन्होंने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया है, जिसमें खोट है और बाद में उसे अपनी गलती का एहसास होता है. इसे किसी कम्यूनिटी से नहीं जोड़ा गया है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें नीरज पांडे के साथ काम करने का अच्छा एक्सपीरिएंस रहा. क्या आप जानते हैं कि मनोज बाजपेयी की ये पहली फिल्म नहीं है, जिस पर विवाद हो रहा है.
फिल्म पिंजर
साल 2003 में फिल्म पिंजर हुई थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक तनाव पर आधारित थी. इसके कारण फिल्म रिलीज से पहले और बाद में काफी चर्चा में रही थी. इस फिल्म में बंटवारे के दौरान महिलाओं के अपहरण और पीड़ा को दिखाया गया था.
बैंडिट क्वीन
बैंडिट क्वीन सबसे चर्चित और विवादित फिल्मों में एक रही है. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने डकैत विक्रम मल्लाह का किरदार निभाया था.फिल्म में गाली-गलौज, हिंसा और यौन उत्पीड़न दिखाया गया था. फिल्म को बैन करने की मांग की गई थी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं.
फिल्म शूल
मनोज बाजपेयी की फिल्म शूल को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था. इस फिल्म में वे गुस्सैल और ईमानदार पुलिस अफसर बने थे. फिल्म में राजनीति, सिस्टम और पुलिस के गठजोड़ को दिखाया गया था. इससे राजनीतिक दलों में हलचल देखने को मिला. कुछ राज्यों में इसके लिए काफी प्रदर्शन देखने को भी मिला.
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिली थी. फिल्म में मनोज ने सरदार खान का किरदार निभाया था. फिल्म में गाली और हिंसा दिखाई गई है, जिसके कारण आरोप लगा कि फिल्म के कारण अपराध को बढ़ावा मिल सकता है. इसके कारण काफी विवाद देखने को मिला था.
फिल्म अलीगढ़
मनोज बाजपेयी की फिल्म अलीगढ़ को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. समाज के एक बड़े वर्ग को ये पसंद नहीं आई थी. इस फिल्म में समलैंगिकता जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की गई थी. इसके कारण कई संगठनों को काफी नाराजगी देखने को मिली थी. इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया गया था.