Mars Transit February: फरवरी में मंगल बदलेंगे अपनी चाल, जानिए किन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी 2026 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालेगा. मंगल को ज्योतिष में ऊर्जा, साहस, निर्णय क्षमता और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. जब यह ग्रह कुंभ राशि में आता है, तो ऊर्जा व्यक्तिगत संघर्षों से हटकर सामूहिक कार्य, तकनीक, संगठन और सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ती है. इस समय जल्दबाजी के बजाय धैर्य और रणनीति से काम लेना लाभदायक रहेगा.अब जानते हैं कि यह गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा. यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर है.
मेष राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और अब यह आपकी आय भाव में प्रवेश कर रहे हैं. इस दौरान मित्रों, नेटवर्क और टीम के सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं. करियर में नए प्रोजेक्ट शुरू करने और नेतृत्व संभालने का अच्छा समय है. व्यवसाय करने वालों को साझेदारी से फायदा हो सकता है.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कई स्रोतों से आय बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में थोड़ा संयम रखें और आवेश में निर्णय न लें.
वृषभ राशि
मंगल आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में सक्रियता बढ़ेगी. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यवसाय में लाभ के योग हैं.हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों से बहस से बचें. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.
मिथुन राशि
मंगल आपके नवम भाव में आए हैं. यह समय शिक्षा, यात्रा और नए विचारों के लिए अनुकूल है. उच्च अध्ययन या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.आर्थिक लाभ धीरे-धीरे होगा. रिश्तों में विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें. मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करें.
कर्क राशि
मंगल आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं. अचानक बदलाव और मानसिक दबाव संभव है. निवेश सोच-समझकर करें.दांपत्य जीवन में समझदारी जरूरी है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
सिंह राशि
मंगल आपके सप्तम भाव में आए हैं. साझेदारी और विवाह संबंधों में तनाव संभव है. व्यवसाय में नए समझौते हो सकते हैं, लेकिन शर्तें ध्यान से पढ़ें.क्रोध से बचें और सहयोग की भावना रखें.
कन्या राशि
मंगल आपके षष्ठ भाव में हैं, जिससे शत्रुओं पर विजय और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें.
तुला राशि
मंगल पंचम भाव में हैं, जिससे रचनात्मकता बढ़ेगी. शिक्षा और प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें.बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है.हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
मंगल चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. घर और संपत्ति से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. पारिवारिक तनाव से बचें.भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा. नियमित सूर्य को जल अर्पित करें.
धनु राशि
मंगल आपके तृतीय भाव में हैं, जिससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं.भाई-बहनों से संबंध मधुर रखें.वाणी पर नियंत्रण रखें.
मकर राशि
मंगल द्वितीय भाव में हैं. धन कमाने की इच्छा बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.परिवार में बातचीत सोच-समझकर करें. मंगलवार को भोजन या लाल वस्तु का दान करें.
कुंभ राशि
मंगल आपकी ही राशि में आ रहे हैं. आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.रिश्तों में अहंकार से बचें, नियमित व्यायाम करें.
मीन राशि
मंगल आपके बारहवें भाव में हैं. खर्च बढ़ सकते हैं. विदेश या शोध से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है.स्वास्थ्य और नींद का ध्यान रखें.अनावश्यक खर्च से बचें.