Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पहले ही इंटरव्यू में मोहब्बत की पिच पर बोल्ड हुए स्टुअर्ट बिन्नी, जानिए क्रिकेटर की एंकर मयंती लैंगर संग फिल्मी प्रेम कहानी

पहले ही इंटरव्यू में मोहब्बत की पिच पर बोल्ड हुए स्टुअर्ट बिन्नी, जानिए क्रिकेटर की एंकर मयंती लैंगर संग फिल्मी प्रेम कहानी

Stuart Binny And Mayanti Langer Love Story: पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने 2012 में अपनी लॉन्ग टाइम प्रेमिका और मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. स्टुअर्ट बिन्नी, मंयती लैंगर को अपने पहले ही इंटरव्यू में दिल दे बैठे थे. फिर कई सालों तक दोनों की लव स्टोरी चलती रही. आज ये जोड़ा खूबसूरत तरीके से शादीशुदा जिंदगी जी रहा है. चलिए जानते हैं भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे चर्चित प्रेम कहानी.

Last Updated: January 22, 2026 | 4:53 PM IST
stuart binny and mayanti langer about - Photo Gallery
1/5

कौन हैं स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर?

स्टुअर्ट बिन्नी एक ऑलराउंडर हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे हैं, कोच भी रह चुके हैं. वहीं, मयंती लैंगर, जो एक बेहद लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर हैं. इसके अलावा साल 2010 में उन्हें फीफा वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ खेल होस्ट करने का मौका मिला.साथ ही 2011 और 2015 क्रिकेट विश्वकप में भी उन्हें होस्ट और एंकरिंग करते हुए देखा गया.आईपीएल में भी वे एंकरिंग करती दिखाई देती हैं.

stuart and mayanti first meeting - Photo Gallery
2/5

कब हुई दोनों की पहली मुलाकात?

मयंती लैंगर की मुलाकात स्टुअर्ट बिन्नी से एक इंटरव्यू के दौरान हुई.मयंती ने अपने क्रिकेट करियर में सबसे पहला लाइव इंटरव्यू स्टुअर्ट बिन्नी का ही किया था.इसमें उन्होंने उनकी सगाई को लेकर सवाल किया था.इसके जवाब में बिन्नी ने कहा था, ‘यह झूठी खबर है।’ फिर इसी के बाद दोनों की दोस्ती हुई और मामले आगे बढ़ा.

stuart binny and mayanti langer dating - Photo Gallery
3/5

कई सालों तक एक-दूसरे को किया डेट

इसी के बाद से दोनों को प्यार हो गया. बताया जाता है कि स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर ने कई सालों तक चुपचाप एक-दूसरे को डेट किया.फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली. मयन्ती से शादी के बाद स्टुअर्ट बिन्नी के खेल में एक बड़ा बदलाव देखा गया.वह मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने लगे और इसका पूरा श्रेय वह अपनी प्यारी पत्नी को देते हैं.

stuart and mayanti profession - Photo Gallery
4/5

शादी के बाद पावर कपल के रूप में दिखे

हर पावर कपल की तरह, स्टुअर्ट और मयंती को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. 2012 में जब टी20 विश्व कप हुआ, तब दोनों के पास पेशेवर प्रतिबद्धताएं थीं. स्टुअर्ट ने टीम इंडिया के लिए खिलाड़ी के रूप में खेला, जबकि मयंती को एंकर नियुक्त किया गया था.

stuart binny and mayanti langer - Photo Gallery
5/5

2020 में बेटे का किया स्वागत

सितंबर 2020 में, स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर को एक बेटे का आशीर्वाद मिला. मयंती ने बच्चे की देखभाल के लिए अपने कार्यों से छुट्टी ले ली थी. कुल मिलाकर, तमाम आलोचनाओं के बावजूद, स्टुअर्ट और मयंती अपने अटूट समर्थन और प्यार से रिश्तों के नए उदाहरण पेश करते हैं.उनकी कहानी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करती हैं.