Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Diya Joukani: मिलिए दीया जौकानी से ‘कूल गर्ल फ्रॉम इंडिया’ जो इंस्टाग्राम पर छाई, अब पूरी दुनिया में हो रही हैं वायरल!

Diya Joukani: मिलिए दीया जौकानी से ‘कूल गर्ल फ्रॉम इंडिया’ जो इंस्टाग्राम पर छाई, अब पूरी दुनिया में हो रही हैं वायरल!

Cool Girl from India Trend: अगर आप भी इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहे हैं तो शायद आपने ‘Cool Girl From India’ वाला कोई न कोई रील जरूर देखा होगा. एक लड़की चाय पीते हुए, भीड़भाड़ वाली सड़क पर आराम से चलते हुए, फैशन वीक जैसे आउटफिट में नजर आती है. फिर अचानक सीन बदल जाता है-वह ट्रैफिक के बीच से निकलती है, कभी बकरी पकड़ लेती है, तो कभी शहर की किसी भी चीज पर चढ़कर ऐसे बैठ जाती है जैसे वह बिल्कुल सामान्य बात हो.यह सब अजीब भी लगता है और बेहद कूल भी. इस ट्रेंड की शुरुआत करने वाली असली शख्स हैं दीया जौकानी. इंटरनेट उन्हें ही ‘ओरिजिनल कूल गर्ल फ्रॉम इंडिया’ मानता है.

 

Last Updated: February 25, 2026 | 6:56 PM IST
Who Is Diya Joukani - Photo Gallery
1/9

कौन हैं दीया जौकानी?

पेशे से फैशन डिजाइनर,दीया सिर्फ सोशल मीडिया स्टार नहीं हैं, बल्कि पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. उनके ज्यादातर वीडियो में जो आउटफिट दिखते हैं, वे खुद उनके डिजाइन किए हुए होते हैं.

Diya Joukani’s Unique Fashion Strategy - Photo Gallery
2/9

सोशल मीडिया बना उनका रनवे

दीया अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं. पारंपरिक फैशन शो की जगह वह छोटे-छोटे रील्स के जरिए अपने कपड़े दिखाती हैं. उनका हर 'फिट चेक' दरअसल एक स्मार्ट मार्केटिंग स्टाइल है.

How Viral Videos Made Diya Joukani a Global Sensation - Photo Gallery
3/9

‘Diya’s Duniya’ की शुरुआत

दीया ने अपना वेबसाइट प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है, जिसका नाम है 'Diya’s Duniya;. यहां लोग उनके डिजाइन और स्टाइल को करीब से देख सकते हैं.

How Viral Videos Made Diya Joukani a Global Sensation - Photo Gallery
4/9

वायरल वीडियो से मिली पहचान

उनके कई वीडियो लाखों-करोड़ों व्यूज पा चुके हैं. खासकर 10 फरवरी को पोस्ट किया गया एक वीडियो उन्हें ग्लोबल लेवल पर चर्चा में ले आया.

Diya Joukani’s Nonchalant and Unpredictable Style Explained - Photo Gallery
5/9

बेफिक्र और अलग अंदाज

दीया के वीडियो को एक शब्द में बताना मुश्किल है. वे मस्ती भरे, अनोखे और थोड़ा चौंकाने वाले होते हैं. सबसे खास बात है उनका शांत और बेपरवाह अंदाज. वे कुछ भी करें, चेहरे पर आत्मविश्वास और सादगी बनी रहती है.

What Is the ‘Cool Girl From India’ Trend on Instagram? - Photo Gallery
6/9

क्या है ‘कूल गर्ल फ्रॉम इंडिया’ ट्रेंड?

इस ट्रेंड का फॉर्मेट आसान है. शुरुआत में दीया साधारण तरीके से दिखती हैं-चाय पीते हुए या सड़क पर चलते हुए. बैकग्राउंड में हल्का म्यूजिक बजता है. फिर अचानक वीडियो में ट्विस्ट आता है.कभी वह घोड़े पर बैठकर नारियल पानी लेती दिखती हैं, तो कभी जेसीबी मशीन की बाल्टी पर बैठी नजर आती हैं. पूरा वीडियो दरअसल एक स्टाइलिश 'फिट चेक' होता है, लेकिन उसका अंदाज उसे खास बना देता है.

High Fashion on Real Streets: Diya Joukani’s Signature Aesthetic - Photo Gallery
7/9

असली सड़कों पर हाई फैशन

दीया महंगे और आकर्षक कपड़े पहनती हैं, लेकिन शूटिंग किसी स्टूडियो में नहीं, बल्कि आम भारतीय गलियों और सड़कों पर करती हैं. यही कंट्रास्ट लोगों को पसंद आता है.

The Nonchalant Attitude Behind Diya Joukani’s Viral Success - Photo Gallery
8/9

बेफिक्र एटीट्यूड

उनकी सबसे बड़ी पहचान है उनका शांत और कॉन्फिडेंट रवैया. न कोई ओवरएक्टिंग, न कोई ज्यादा रिएक्शन. यही “मैं बस ऐसी ही हूं” वाली वाइब उन्हें अलग बनाती है.

Diya’s Duniya - Photo Gallery
9/9

आसान एडिटिंग, बड़ा असर

वीडियो में भारी-भरकम इफेक्ट्स नहीं होते. सिंपल कट्स, हल्की एडिटिंग और मजबूत म्यूजिक-बस यही फॉर्मेट है. यही सादगी इसे दोहराने लायक बनाती है.

More News