IPL 2026 Captains: ऋषभ पंत करेंगे DC की कप्तानी, तो हार्दिक संभालेंगे MI की कमान… देखें सभी 10 कप्तानों की लिस्ट
IPL 2026 All Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार आईपीएल का शेड्यूल 2 फेज में जारी किया जाएगा. BCCI ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुल 20 मैच खेला जाएंगे. इसके बाद बचे हुए मैचों का भी शेड्यूल जारी किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे, जो अपनी-अपनी टीम को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे. हर बार की तरह आईपीएल 2026 में भी कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जो IPL की ट्रॉफी के लिए जंग करेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी 10 टीमों को कमान किसके हाथों में होगी?
मुंबई इंडियंस
5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संभालेंगे. पिछले 2 सालों से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. उससे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाले हुए थे. रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जिनकी कप्तानी में RCB ने पिछले साल ट्रॉफी उठाई थी. RCB ने IPL 2025 में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. इससे पहले विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, राहुल द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए.
चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का हाथं में होगी. पिछले साल गायकवाड़ ने CSK की कप्तानी की थी, लेकिन वह टूर्नामेंट के बीच में चोटिल हो गए थे. ऐसे में एमएस धोनी ने बाकी मैचों में टीम की कप्तानी की थी. इससे पहले एमएस धोनी लंबे समय से CSK की कप्तानी करते आ रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार ट्रॉफी उठाई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स
भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस साल भी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले सीजन में पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी. इससे पहले केएल राहुल LSG की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन IPL 2025 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया.
दिल्ली कैपिटल्स
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. पिछले साल उन्हें DC की कप्तान बनाया गया था. उससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल भी केकेआर की कमान संभाली थी, लेकिन टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी. वहीं, IPL 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल का खिताब हासिल किया था.
गुजरात टाइटंस
साल 2022 की IPL चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे. पिछले दो सालों से गिल GT की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले साल 2022 और 2023 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी.
राजस्थान रॉयल्स
2 बार की आईपीएल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के लिए रियान पराग को अपना नया कप्तान बनाया है. इससे पहले संजू सैमसन लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अब वे चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करते दिखाई देंगे. वह पिछले 2 सालों से SRH की कमान संभाल रहे हैं. साल 2024 में कमिंस की कप्तानी में SRH की टीम ने फाइनल तक का सफर किया था. सनराजइर्स हैदराबाद ने अभी तक सिर्फ एक बार 2016 में ट्रॉफी उठाई थी.
पंजाब किंग्स
साल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2026 में पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे. पिछले साल अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स तक फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई.