Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL के करोड़पति प्लेयर्स की ग्लैमरस पार्टनर्स, खूबसूरती देख नजरें हटाना भी मुश्किल; देखें Photos

IPL के करोड़पति प्लेयर्स की ग्लैमरस पार्टनर्स, खूबसूरती देख नजरें हटाना भी मुश्किल; देखें Photos

IPL Most Expensive Players WAGs: आईपीएल 2026 में भारत समेत दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. यह आईपीएल का 19वां सीजन है, जो 28 मार्च को शुरू हो रहा है. इस साल आईपीएल में कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने महंगे दामों में खरीदा है. इनमें कैमरन ग्रीन से लेकर मथीशा पथिराना जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. जहां एक ओर ये करोड़पति खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो दूसरी ओर उनकी पार्टनर को लेकर भी चर्चा तेज हो जाती है. ऐसे में हम आपको IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की पत्नी/गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं. नीचे देखें फोटोज…

Last Updated: March 27, 2026 | 9:57 PM IST
Cameron Green and His Girlfriend - Photo Gallery
1/8

कैमरन ग्रीन की गर्लफ्रेंड

ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड बेहद प्यारी और खूबसूरत हैं. कैमरन ग्रीन ने पिछले साल एमिली के साथ ऑस्ट्रेलिया में सगाई की थी. हालांकि अभी उनकी शादी को लेकर कोई तारीफ फिक्स नहीं है, लेकिन वे दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं. बता दें कि कैमरन ग्रीन IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कैमरन ग्रीन को ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है

Heinrich Klaasen Wife - Photo Gallery
2/8

हेनरिक क्लासेन की वाइफ

साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की वाइफ सोने मार्टिन्स रेडियोग्राफी की काम करती हैं. खूबसूरती की बात करें, तो सोने मार्टिन्स बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं. कपल ने साल 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी. फिलहाल वे दोनों 2 बच्चों (1 बेटा और 1 बेटी) के माता-पिता हैं. वहीं, क्लासेन की बात करें, तो वह IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे. टीम ने उन्हें 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Nicholas Pooran and His Wife - Photo Gallery
3/8

निकोलस पूरन की ग्लैमरस पत्नी

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन की वाइफ मिगुएल कैथरीन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. मिगुएल कैथरीन अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरों के चलते अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं. पूरन और मिगुएल कैथरीन ने साल 2021 में शादी. IPL 2026 में निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Virat Kohli and Anushka Sharma - Photo Gallery
4/8

विराट कोहली की एक्ट्रेस वाइफ

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है. अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की काफी ज्यादा फेमस और जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. कोहली और अनुष्का की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. विराट कोहली IPL 2026 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते दिखाई देंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Jasprit Bumrah and His Wife - Photo Gallery
5/8

जसप्रीत बुमराह की ग्लैमरस वाइफ

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन स्पोर्ट्स एंकर और प्रेजेंटर का काम करती हैं. वह अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान एंकरिंग करते नजर आती हैं. फैंस को बुमराह और संजना की जोड़ी खूब पसंद आती है. खूबसूरती की बात करें, तो संजना गणेशन की तुलना बॉलीवुड हसीनाओं से की जाती है. वहीं, बुमराह की बात करें, तो वे IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस सीजन के लिए बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है.

Sanju Samson and His Wife - Photo Gallery
6/8

संजू सैमसन की वाइफ

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने साल 2018 में चारुलता रमेश से शादी रचाई थी. संजू की वाइफ चारुलता लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. बता दें कि संजू सैमसन IPL 2026 में CSK की ओर से खेलते दिखाई देंगे. CSK ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है.

Pat Cummins Wife - Photo Gallery
7/8

पैट कमिंस की वाइफ

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की वाइफ बेकी बॉस्टन पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन दोनों ने 9 साल तक डेटिंग के बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे में शादी रचाई थी. कमिंस ने घुटनों पर बैठकर अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड बेकी बॉस्टन को शादी के लिए प्रपोज किया था. बता दें कि पैट कमिंस IPL 2026 में SRH की टीम के कप्तान हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Ruturaj Gaikwad and His Wife - Photo Gallery
8/8

ऋतुराज गायकवाड़ की वाइफ

ऋतुराज गायकवाड़ भी IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से हैं. गायकवाड़ की वाइफ उत्कर्षा पवार अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. गायकवाड़ ने साल 2023 में उत्कर्षा पवार से शादी रचाई थी. गायकवाड़ की बात करें, तो वे इस IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

More News