Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब IPL बना प्यार का इम्तिहान… RCB कप्तान ने टाल दी थी शादी, जानें कौन हैं उनकी वाइफ?

जब IPL बना प्यार का इम्तिहान… RCB कप्तान ने टाल दी थी शादी, जानें कौन हैं उनकी वाइफ?

Rajat Patidar Love Story: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हाल ही में पिता बने हैं. रजत पाटीदार की वाइफ गुंजन पाटीदार ने बेटे को जन्म दिया है. IPL 2026 से पहले रजत पाटीदार के घर पर खुशियों की बहार आ गई है. इस साल रजत पाटीदार RCB के लिए चैंपियन का टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. पिछले साल रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में RCB को पहली बार IPL का खिताब दिलाया था. दिलचस्प बात यह है रजत की शादी और IPL के बीच खास नाता रहा है. दरअसल, IPL के चलते उनकी शादी टाली गई थी. रजत पाटीदार और उनकी वाइफ की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. तस्वीरों में देखें RCB स्टार की लव स्टोरी…

Last Updated: March 23, 2026 | 12:14 PM IST
Rajat Patidar Love Story With Gunjan - Photo Gallery
1/8

रजत पाटीदार की लव स्टोरी

RCB कप्तान रजत पाटीदार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. रजत पाटीदार ने गुंजन पाटीदार से शादी रचाई है. वे दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उन दोनों ने साल 2023 में शादी रचाई थी. रजत और गुंजन अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखते हैं. ऐसे में उनकी लव स्टोरी को लेकर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा है कि रजत के परिवार ने गुंजन को पसंद किया था.

Rajat Patidar Wife Gunjan - Photo Gallery
2/8

IPL की वजह से टली थी शादी

रजत पाटीदार और गुंजन की शादी मई 2022 में होने वाली थी, लेकिन IPL के कारण शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी. दरअसल, शादी से कुछ समय पहले ही रजत पाटीदार को RCB ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया. इससे पहले वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में किस्मत चमक गई. रजत और गुंजन की शादी के लिए इंदौर में कमरे भी बुक हो चुके थे, लेकिन RCB का बुलावा आने पर रजत पाटीदार ने शादी टाल दी.

Rajat Patidar Wedding - Photo Gallery
3/8

कब हुई रजत पाटीदार की शादी?

RCB का बुलावा आने के कारण रजत पाटीदार ने शादी की डेट टाल दी. इसके बाद परिवार ने उसी साल दीवाली के आसपास शादी की डेट रखनी चाही, लेकिन उस समय रजत का घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू हो गया. इसके चलते फिर शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई. हालांकि फिर साल 2023 में रजत पाटीदार और गुंजन ने एक निजी समारोह में शादी रचाई.

Who Is Gunjan Patidar - Photo Gallery
4/8

कौन हैं गुंजन पाटीदार?

गुंजन पाटीदार मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली हैं. गुंजन पाटीदार अपनी लाइफ का काफी ज्यादा प्राइवेट रखती हैं. उन्हें बहुत की कम स्टेडियम में रजत पाटीदार को सपोर्ट करते देखा जाता है. IPL 2025 में जब रजत पाटीदार ने RCB के लिए पहली बार ट्रॉफी जीती थी, तो गुंजन पाटीदार मैदान पर उनके साथ नजर आई थीं.

Rajat Patidar Domestic Career - Photo Gallery
5/8

रजत पाटीदार का घरेलू करियर

मध्य प्रदेश के क्रिकेटर रजत पाटीदार ने 30 अक्टूबर, 2015 को रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. फिर साल 2018 में रजत ने मध्य प्रदेश के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रजत पाटीदार पर IPL की टीमों की नजर पड़ी. फिर आखिरकार RCB ने रजत पाटीदार IPL 2021 में मौका दिया. हालांकि इस रजत पाटीदार सिर्फ 4 मैच खेल पाए, जिनमें उनके बल्ले से 71 रन आए. ऐसे में RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया.

Rajat Patidar IPL Journey - Photo Gallery
6/8

रजत पाटीदार की IPL जर्नी

IPL 2022 के ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड रहे. फिर इसी बीच RCB ने रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. इस बार रजत पाटीदार ने RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 333 रन ठोक दिए. हालांकि अगले सीजन रजत पाटीदार को चोट के चलते बाहर बैठना पड़ा.

Rajat Patidar IPL 2025 - Photo Gallery
7/8

IPL 2025 में उठाई ट्रॉफी

रजत पाटीदार ने IPL 2024 में वापसी की और RCB के लिए 15 मैच की 13 पारियों में 395 रन बना दिए. फिर अगले सीजन में रजत पाटीदार को कप्तान बनाया गया. यह फैसला सही साबित हुआ. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहली बार ट्रॉफी उठाई.

Rajat Patidar International Debut - Photo Gallery
8/8

रजत पाटीदार इंटरनेशनल करियर

रजत पाटीदार ने साल 2023 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन आए. इसके बाद उन्होंने वनडे में दोबारा मौका नहीं मिला. फिर साल 2024 में रजत पाटीदार ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने टेस्ट में सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 63 रन आए हैं.

More News