Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं साहिबा बाली? अभिषेक-शुभमन के साथ नजर आते ही इंटरनेट पर हुईं वायरल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

कौन हैं साहिबा बाली? अभिषेक-शुभमन के साथ नजर आते ही इंटरनेट पर हुईं वायरल, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Who Is Sahiba Bali: IPL 2026 शुरू होने से पहले स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में BCCI के नमन अवॉर्ड्स के प्रोग्राम में साहिबा बाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आई थीं. साहिबा बाली ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. साहिबा बाली ने स्टार खिलाड़ियों के साथ कई मस्ती भरे गेम्स भी खेले थे. स्टार क्रिकेटर्स के साथ साहिबा बाली की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं साहिबा बाली, जो अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. देखें साहिबा बाली की खूबसूरत तस्वीरें…

Last Updated: March 24, 2026 | 3:22 PM IST
who is Sahiba Bali - Photo Gallery
1/8

कौन हैं साहिबा बाली?

साहिबा बाली मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं, जो अपने ग्लैमरस लुक को लेकर जानी जाती हैं. साहिबा बाली कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए साहिबा बाली यूके चली गईं, जहां पर उन्होंने मार्केटिंग का कोर्स किया और बिजनेस प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया.

Sahiba Bali career - Photo Gallery
2/8

कॉर्पोरेट से शुरू किया करियर

साहिबा बाली ने पहले कॉर्पोरेट करियर में कदम बढ़ाया. उन्होंने जोमैटो में मार्केटिंग एसोसिएट के रूप में काम शुरू किया. यहां पर उन्होंने कंपनी को डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए काफी अच्छे सुझाव दिए. इस दौरान साहिबा बाली ने कंटेंट क्रिएशन में हाथ आजमाया, जिससे उन्हें खूब पहचान मिली.

Sahiba Bali Sports Anchor - Photo Gallery
3/8

स्पोर्ट्स करियर में बढ़ाया कदम

कॉर्पोरेट करियर के दौरान साहिबा बाली ने खुद के टैलेंट के पहचान और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर काम करने का फैसला किया. उन्होंने स्पोर्ट्स फील्ड में कदम रखा. IPL 2024 में उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए काम करना शुरू कर दिया, जहां से उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी साहिबा बाली एक डिजिटल इनसाइडर और एंकर के रूप में शामिल थीं.

Sahiba Bali Acting Career - Photo Gallery
4/8

फिल्मों में भी नजर आईं

साहिबा बाली एंकरिंग के अलावा एक्टिंग में अपना हाथ आजमा चुकी हैं. वह फिल्म लैला मजनू (2018) में तृप्ति डिमरी के किरदार के बहन का रोल करती नजर आई थीं. हालांकि उन्होंने मुख्य किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन किसी कारण से उन्हें वह मिल नहीं पाया. इसके अलावा साहिबा बाली ने वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड और फिल्म अमर सिंह चमकीला में भी काम किया है.

Sahiba Bali with abhishek shubman - Photo Gallery
5/8

नमन अवॉर्ड्स से मिली पहचान

साहिबा बाली को नमन अवॉर्ड्स 2026 के बाद सबसे ज्यादा पहचान मिली. इस इवेंट के दौरान साहिबा बाली भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ियों के साथ नजर आईं. इससे उनकी लोकप्रियता में बड़ा उछाल आया.

Sahiba Bali Sports presenter - Photo Gallery
6/8

पंजाब किंग्स के साथ किया काम

साहिबा बाली ने IPL 2025 के दौरान पंजाब किंग्स के साथ मिलकर भी काम किया. इससे उन्हें टीम के माहौल का अनुभव मिला. साथ ही टूर्नामेंट की भी अच्छी समझ मिली.

Sahiba Bali Glamorous Look - Photo Gallery
7/8

ग्लैमरस लुक के लिए फेमस

साहिबा बाली अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. खूबसूरती की बात करें, तो बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती दिखाई देती हैं.

Sahiba Bali instagram - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग

साहिबा बाली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर क्रिकेटर्स के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

More News