Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 17 साल की उम्र में डेब्यू, फिर ‘मिर्जापुर 3’ में जरीना के किरदार से मचाया हंगामा; जानिए अनंगशा बिस्वास की करियर जर्नी

17 साल की उम्र में डेब्यू, फिर ‘मिर्जापुर 3’ में जरीना के किरदार से मचाया हंगामा; जानिए अनंगशा बिस्वास की करियर जर्नी

Anangsha Biswas Birthday: ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ में कई एक्टर्स ने लोगों का दिल जीतने का काम किया. आज हम बात कर रहे हैं एक और एक्ट्रेस अनंगशा बिस्वास की, जिसने अपनी भूमिका से अलग पहचान बनाई. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है. 21 फरवरी के दिन एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. आइए जानते हैं अभिनेत्री के प्रोफेसनल और पर्सनल लाइफ के बारे में. 

Last Updated: February 21, 2026 | 12:00 PM IST
Anangsha Biswas - Photo Gallery
1/8

कौन हैं अनंगशा बिस्वास?

अनंग्शा बिस्वास एक भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. अब वह OTT पर स्टार बन गई हैं. एक्ट्रेस 'मिर्जापुर 3' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए लोकप्रिय हैं.

Anangsha Biswas birthday - Photo Gallery
2/8

कोलकाता में हुआ जन्म

अनंगशा का जन्म 21 फरवरी, 1990 को कोलकाता में हुआ था. वह अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ कोलकाता में रहती थीं. यहीं से अनंगशा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई शुरू की. हालांकि इसके बाद उन्होंने अभिनय की पढ़ाई के लिए सिडनी में टाफ्टा कॉलेज में दाखिला लिया.

Anangsha Biswas career - Photo Gallery
3/8

17 साल की उम्र में फिल्मों में किया डेब्यू

अनंगशा बिस्वास के अंदर बचपन से एक्टिंग का जुनून था. इसलिए उन्होंने फिल्मों को रास्त चुना. उन्हें 17 साल की उम्र में अभिनय का पहला मौका मिला. साल 2007 में सोहा अली खान और शाइनी आहूजा अभिनीत फिल्म 'खोया खोया चांद' में अनंगशा ने काम किया.

Anangsha Biswas films - Photo Gallery
4/8

पहली बार बतौर मुख्य अभिनेत्री आईं नजर

अभिनेत्री ने बाद में फिल्म 'लव सेव दे चिकन खुराना' में मुख्य अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने बेनी एंड बबलू', 'आश्चर्य चकित', 'फ्रॉड सैया' और 'टैक्सी नंबर 24' जैसी कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं.

Anangsha Biswas in mirzapur - Photo Gallery
5/8

मिर्जापुर ने बदली किस्मत

अभिनेत्री अनंगशा बिस्वास ने साल 2018 में 'मिर्जापुर 3' में जरीना का किरदार निभया, जो एक डांसर और जेपी यादव की करीबी सहयोगी थी. लेकिन बाद में राजनीति में आने के लिए उन्हें धोखा देती है. सीरियल में अभिनेत्री का बोल्ड अवतार दर्शकों को पसंद आया था. सीरीज से उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.

Anangsha Biswas series - Photo Gallery
6/8

अन्य सीरीज में भी किया काम

मिर्जापुर 3 में काम करने के बाद अनंगशा को कई सीरीज का ऑफर मिला. उन्होंने काला और होस्टेजेज में भी काम किया.

Anangsha Biswas movies - Photo Gallery
7/8

फिल्मों में किया काम

कई सालों तक ओटीटी स्क्रीन पर अभिनय करने के बाद, अनंगशा को एक हिंदी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला. उन्हें 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में देखा गया था.

Anangsha Biswas - Photo Gallery
8/8

एक्टिंग के इतर क्या करती हैं एक्ट्रेस?

अभिनय के अलावा अनंगशा कथक की प्रशिक्षित डांसर और शास्त्रीय गायिका भी हैं. उन्हें जानवरों से बहुत लगाव है और वह पशु कल्याण के कामों में भी सक्रिय रहती हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना और घूमना-फिरना पसंद है.
अनंगशा बिस्वास के इंस्टाग्राम पर 322K फॉलोअर्स हैं. वह अपनी बोल्ड फोटोज से छाई रहती हैं.

More News