पर्दे के पीछे की सच्चाई: आखिर क्यों मिथुन चक्रवर्ती को बनना पड़ा रेखा का नौकर? डिस्को डांसर की चौंकाने वाली कहानी
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमाई दुनिया में जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था. उन्होंने शुरुआत में कई छोटे-छोटे रोल किए थे. इतना ही नहीं, एक बार तो उन्हें अभिनेत्री रेखा का नौकर बनना पड़ा था. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा.
मिथुन चक्रवर्ती को करना पड़ा संघर्ष
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं. जब वह फिल्मी दुनिया में आए, तो उन्हें उनके कलर की वजह से कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा.
जूनियर आर्टिस्ट के रूप में किया काम
मिथुन चक्रवर्ती ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम किया था.
रेखा के साथ किया काम
अभिनेता को साल 1976 में अमिताभ बच्चन और रेखा अभिनीत फिल्म 'दो अजनबी' में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को सिर्फ दो मिनट का रोल मिला था.
मिथुन चक्रवर्ती बने रेखा के नौकर
इस फिल्म में मिथुन, रेखा और अमिताभ बच्चन के स्पॉट बॉय बने थे. मिथुन चक्रवर्ती को रेखा का बैग उठाना पड़ता था, जब वह शॉपिंग में जाती थी.
चर्चा में आए मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती साल 1976 में 'मृगया' फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और सुपरस्टार बनने का रास्ता शुरू किया. इसके बाद उन्हें 'मेरा रक्षक' में बड़ा रोल मिला.
डिस्को डांसर के रूप में हुए प्रसिद्ध
मिथुन चक्रवर्ती को साल 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' से उन्हें असली पहचान मिली. यह फिल्म अपने संगीत की वजह से एक बड़ी हिट हुई और आज भी यह पसंद की जाती है. इसी के बाद से वो डिस्को डांसर के रूप में प्रसिद्ध हो गए.
रेखा ने बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करियर
रेखा (भानुरेखा गणेशन) ने 1966 में एक बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया और 5 दशकों से अधिक समय में 180 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है.
जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
अभिनेत्री रेखा ने साल 1970 में आई फिल्म 'सावन भादों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिर साल 1981 में फिल्म 'उमराव जान' के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.