Modern Blouse Designs 2026: शादी में दिखा है क्लासी-स्टाइलिश, तो साड़ी संग ट्राय करें मॉडर्न ब्लाउज डिजाइन, देख नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग
Modern Blouse Designs: वेडिंग सीजन महिलाओं के लिए किसी फैशन सीजन से कम नहीं होता है, लेकिन इस सीजन में हर महिला की सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि साड़ी तो परफेक्ट है, लेकिन ब्लाउज का डिजाइन कैसा होना चाहिए. ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि साड़ी से ज्यादा लोगों की नजर ब्लाउज के डिजाइन पर होती है, क्योंकि एक स्टाइलिश और अट्रेक्टिव ब्लाउज डिजाइन किसी भी साड़ी को क्लासी और मॉर्डन लुक दे सकता है. ऐसे में अगर आप भी इस शादी सीजन में अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती है, तो यहां देखें 10 लेटेस्ट और मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन, जो बना देंगी किसी साड़ी लुक को सुपर सेक्सी.
डीप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन
डीप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद क्लासी लुक देता है. जॉर्जेट या सिल्क साड़ी के साथ आप ऐसे ब्लाउज डिजाइन चुन सकते हैं. शादी-पार्टी फंक्शन में एलिगेंट लुक पाने के लिए यह बेहतरीन चॉइस हो सकती है.
बैकलेस ब्लाउज डिजाइन
बैकलेस ब्लाउज डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है और क्लासी बोल्ड लुक देता है. इसमें डोरी या टैसल्स लगवाकर आप इसे और भी स्टाइलिश बना सकती हैं. हाई क्लास पार्टी फंक्शन में पहनने के लिए यह अच्छा चुनाव हो सकता है.
शीयर (नेट) स्लीव ब्लाउज
शीयर (नेट) स्लीव ब्लाउज किसी भी साड़ी लुक को अट्रेक्टिव बना सकता हैं, यह आपको रॉयल और फेमिनिन लुक देने का काम करता है. शीयर (नेट) स्लीव ब्लाउज डिजाइन रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करता है.
हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
हैवी साड़ी के साथ हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज डिजाइन आपको रिच और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है. इसके आप शादी या किसी पूजा फंक्शन में पहनने के लिए ट्राय कर सकती हैं.
पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन
पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन रेट्रो स्टाइल फिल देता है. साथी ही ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बना देता है. पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन की मदद से आप सिंपल साड़ी को भी अट्रैक्टिव बना सकते हैं.
ऑफ-शोल्डर ब्लाउज डिजाइन
ऑफ-शोल्डर ब्लाउज डिजाइन लुक को बोल्ड और सेक्सी बनाने का काम करता है और इंडो-वेस्टर्न फील देता है. ऑफ-शोल्डर ब्लाउज डिजाइन को आप मेहंदी या संगीत फंक्शन में पहनने वाली साड़ी या लहंगे के लिए चुन सकती हैं.
पेपलम ब्लाउज डिजाइन
अगर आप कुछ हटकर और यूनिक ट्राय करना चाहती हैं, तो पेपलम ब्लाउज डिजाइन को चुन सकती हैं. यह आपके लुक को स्टाइल बनाने के साथ कम्फर्ट बनाता है.
बोट नेक ब्लाउज
अगर आपको ज्यादा रिवीलिंग डिजाइन नहीं पसंद, तो बोट नेक ब्लाउज डिजाइन का ट्राय कर सकती हैं, यह फंक्शन के लिए एलिगेंट ऑप्शन हो सकता है.
मिरर वर्क ब्लाउज
गरबा, संगीत या हल्दी जैसे फंक्शन में अट्रेक्टिव लुक पाने के लिए आप मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन जरूर देख सकती हैं, यह पहनने के बााद बेहद शानदार लगता है, जिससे सभी का ध्यान आपकी ओर खींचा चला आता है.
केप स्टाइल ब्लाउज
अगर आप फंक्शन में सबसे अगल दिखना चाहती हैं, तो केप स्टाइल ब्लाउज जरूर ट्राय करें. यह पहनने के बाद एकदम डिजाइनर लुक देता है और आपको क्लासी बनाता है.