पवन सिंह के साथ इन एक्ट्रेस ने दिए बोल्ड सीन, ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, गानें हुए सुपरहिट
Bhojpuri Actresses With Pawan Singh: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. फैंस को उनकी दिल छू जाने वाली आवाज़, एक्शन भरा अंदाज़ और अपने रोमांटिक स्टाइल काफी ज्यादा पसंद हैं. यही वजह है कि जब भी पवन सिंह की कोई फिल्म या नया गाना रिलीज होता है, तो वो इंटरनेट पर छा जाता है. फैंस पवन सिंह की फिल्मों का इंतेजार सिर्फ कहानी या गानों के लिए नहीं बल्कि इसलिए भी करते हैं कि इस बार उनकी जोड़ी किस एक्ट्रेस के साथ मिलकर गर्दा उड़ाने वाली हैं. पवन सिंह ने कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम किया है और फिल्मों और गानों में बोल्ड सीन दिए हैं. आइये जानते यहां उन एक्ट्रेस के बारे में जिनकी पवन सिंह के साथ जबरदस्त कमेस्ट्री ने पूरा इंटरनेट हिला दिया था.
रोमांटिक जोड़ी बनाने वाले हीरो है पवन सिंह
पवन सिंह ने अपनी फिल्मों और गानों में कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम किया है और यही वजह है कि एक्टर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ियां हमेशा चर्चा में रही हैं. इतना ही नहीं, इसी वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को सिर्फ एक्शन और सिंगिंग के लिए नहीं, बल्कि हिट रोमांटिक जोड़ी बनाने वाले हीरो के तौर पर भी जाना जाता है.
मोनालिसा और पवन सिंह की ऑन-स्क्रीन कमेस्ट्री
भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा और पवन सिंह की ऑन-स्क्रीन जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने कई सुपरहिट गानों में एक साथ काम किया है जिसमें "दिया गुल करा रानी", "मुआइ दिहाला राजा जी" और "पाला सटाके" शामिल है. दोनों ने जब भी साथ में स्क्रीन शेयर किया है, तो रोमांस और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया है. मोनालिसा और पवन सिंह के पुराने गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी तो पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में फेमस है. एक तरफ पवन सिंह का दमदार अंदाज और दूसरी ओर अक्षरा सिंह का कॉन्फिडेंट स्क्रीन प्रेजेंस ऐसे में जब भी दोनों ने साथ स्क्रीन शेयर की है, तो फैंस को सिर्फ फिल्म या गाना नहीं, बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज मिला है. अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए है जैसे 'भर जाता ढोड़ी में पसीना' 'ललईया चुसअ राजा जी' और 'तनी फेरे दी बलम जी करवटिया'. इन हिट गानों में आपको रोमांस, इमोशन, नोकझोंक तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है
पवन सिंह और रानी चटर्जी की हिट जोड़ी
पवन सिंह ने रानी चटर्जी के साथ 'बदनाम कर दोगी और 'बन गईलs सिकंदर जैसे कई हिट गानों में काम किया है और दोनों की जोड़ी ने भी फैंस का खूब दिल जीता है. पवन सिंह ने रानी चटर्जी की जोड़ी एक देसी मसाला फ्लेव जैसी है. जब भी दोनों फिल्मों में एक साथ नजर आते हैं, तो एंटरटेनमेंट का लेवल थोड़ा और ऊपर चला जाता है.
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का जलवा
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को काफी पसंद है. जब भी दोनों एक साथ किसी फिल्म या गाने में आते हैं, तो गर्दा उड़ा देते हैं. इसी वजह से आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के पुराने और नए सभी गाने आए दिन इंटरनेट पर छाए रहते हैं. इस लिस्ट में "राते दिया बुताके" , "पिया में विटामिन की कमी है", "दुसर दुवार", और "भतार को भी भूल जाओगी" जैसे सुपरहिट भोजपुरी गानें शामिल है.
काजल राघवानी संग पवन सिंह ने मचाया तहलका
पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी भी भोजपुरी ही सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है. जब भी दोनों एक साथ आते हैं, तो तहलका मच जाता है. पवन सिंह और काजल राघवानी के गाने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं. दोनों के सुपरहिट गानों की बात करें तो इस लिस्ट में 'छलकत हमरो जवनिया', 'सॉरी सॉरी', 'चोलिये में अटकल प्राण', और 'नथुनिया पागल कईले बा' शामिल है.
डिंपल सिंह और पवन सिंह की हिट जोड़ी
डिंपल सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने भी कई गानों में जमकर धूम मचाई है, खासकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर. मॉडर्न टच, स्टाइलिश लुक और हाई-एनर्जी डांस दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बनाते हैं. पवन सिंह ने डिंपल सिंह के साथ हरी हरी ओढ़नी", "आ जईहें पांच के" और "चोलिया छोट लैला ए पहुना" जैसे सुपरहिट भोजपुरी गानों में काम किया है
पवन सिंह और महिमा सिंह का बोल्ड अंदाज
पवन सिंह और महिमा सिंह की जोड़ी इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चा में है, हाल ही में दोनों का एक गाना ‘राइट साली पे बीए जीजा का’ रिलीज हुआ था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. फैंस दोनों की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं. कुछ समय पहले पवन सिंह और महिमा सिंह का एक वीडियो वायरल वीडियो हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आई थी, जिसकी वजह से दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर काफी अफवाहें उड़ाई हैं
नम्रिता मल्ला और पवन सिंह की दमदार कमेस्ट्री
नम्रिता मल्ला और पवन सिंह की जोड़ी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. दोनों का एक गान 'लाल घाघरा' (Laal Ghaghra) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था.गाने में एक्ट्रेस की बोल्ड अदाओं और पवन सिंह के रोमांटिक अंदाज ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया था. नम्रिता मल्ला और पवन सिंह का यह भोजपुरी गाना हिट नहीं, सुपरहिट हुआ था.
निधि झा और पवन सिंह के हिट गानें
निधि झा और पवन सिंह की जोड़ी भी हिट रही है. दोनों ने एक साथ कई सारे गानों में काम किया है. ऐक्ट्रेस ने गानों में पवन सिंह के साथ कई बोल्ड सीन दिए हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ी काफी चर्चा में आई थी. निधि झा और पवन सिंह ने "लुलिया का मांगेले" और "ढिबरी में रहुए ना तेल" जैसे सुपरहिट गानों में काम किया है.