Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्यों बदला मोनालिसा ने अपना नाम? आम लड़की ने कैसे बनाई भोजपुरी में पहचान? जानें कितनी थी पहली सैलरी

क्यों बदला मोनालिसा ने अपना नाम? आम लड़की ने कैसे बनाई भोजपुरी में पहचान? जानें कितनी थी पहली सैलरी

Bhojpuri Actress Monalisa: मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, उन्होंने भोजपुरी ही नहीं हिंदि टिवि इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई, आज भारत के घर घर में लोग उन्हें जानते हैं. लेकिन कैसे एक आम लड़की भोजपुरी इंडस्टी की स्टार बन गई? और मोनालिसा इंडस्ट्री में  आने के बाद अपना नाम क्यों चेंज किया, एक्ट्रेस का असली नाम क्या हैं. आइये जानते हैं सब यहां

Last Updated: January 20, 2026 | 5:57 PM IST
Monalisa is a famous actress of Bhojpuri industry - Photo Gallery
1/10

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. लोग ऐक्ट्रेस की दमदार अदाकारी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं. यही वजह है की उनकी तस्वीरे पोस्ट होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं. मोनालिसा की भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

हिंदि टिवि इंडस्ट्री में भी मोनालिसा है काफी पॉपुलर

भोजपुरी ही नहीं हिंदि टिवि इंडस्ट्री में भी मोनालिसा ने अपनी अच्छी पहचान बनाई, इसी वजह से आज भारत के घर-घर में लोग उन्हें जानते हैं. लेकिन कैसे एक आम लड़की भोजपुरी इंडस्टी की स्टार बन गई? क्या है मोनालिसा की सक्सेस स्टोरी

What is the real name of Monalisa? - Photo Gallery
3/10

क्या है मोनालिसा का असली नाम

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास जब फिल्मों में एंट्री ली थी, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने अपना नाम मोनालिसा रखा. इसके पीछे की वजह के बारे में एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया था.

Monalisa changed her name because of this - Photo Gallery
4/10

मोनालिसा ने इस वजह से बदला था अपना नाम

मोनालिसा ने अपना नाम बदले की वजह भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की बड़ी बहन आंचल दुबे के यूट्यूब चैनल ‘द एडशो’ को दिए एक इंटरव्यू में बताई थी. मोनालिसा ने कहा था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था, तब अंतरा माली नाम की एक एक्ट्रेस पहले से काफी पॉपुलर थी, इसी वजह से कई लोगों ने उन्हें नाम बदलने का सजेशन दिया.

Monalisa did not want to change her name - Photo Gallery
5/10

नाम नहीं बदलना चाहती थी मोनालिसा

मोनालिसा ने इंटरव्यू में बताया था कि मुझे मेरा नाम बहुत प्यार था इसलिए मै अपना नाम नहीं बदलना चाहती थी. लेकिन न्यूमरोलॉजी में मेरा काफी विश्वास था, जिसकी वजह से मैं एक न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट्स से मिलीं. उन्हें मुझसे कहा कि कुछ अलग नाम रखें तब ही फिल्म इंडस्ट्री में वो टिक पाएंगी.

This is how the name Monalisa came to my mind. - Photo Gallery
6/10

मोनालिसा रखने का नाम ऐसे आया मन में

मोनालिसा ने आगे बताया- उस न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट की बात को मैने बहुत सोचा, इसके बाद मेरे माइंड में मोनालिसा नाम आया, क्योंकि उस पेंटिंग के बारे में मैने बहुत सुना था. और उस दौरान में इस नाम की कोई एक्ट्रेस और पॉपुलर चेहरा भी नहीं था

This is how Antara Biswas became Bhojpuri actress Monalisa - Photo Gallery
7/10

अंतरा बिस्वास ऐसे बनी मोनालिसा

मोनालिसा ने इंटरव्यू में बताया की उन्होंने उस न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट से राय ली और मोनालिसा के नाम को सिलेक्ट कर किया और उन्होंने कहा कि अब वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकेंगी. इस तरह अंतरा बिस्वास मोनालिसा बनीं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई .

Monalisa is ruling the OTT scene - Photo Gallery
8/10

ओटीटी पर छाई हुई हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने 2006 में एक्ट्रेस के तौर पर भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली थी. इससे पहले एक्ट्रेस बॉलीवुड, साउथ, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी थी. मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के बाद हिंदी सीरियल में भी काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. फिलहाल, मोनालिसा अब ओटीटी पर छाई हुई है.

Where was Monalisa born? - Photo Gallery
9/10

मोनालिसा का जन्म कहा हुआ

कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ है. एक्ट्रेस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के एलगिन रोड में जूलियन डे स्कूल से की है. वहीं उन्होंने आशुतोष कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक किया.

Monalisa started working from 10th class due to poverty. - Photo Gallery
10/10

गरीबी की वजह से 10वीं क्लास से काम करने लगी थी मोनालिसा

मोनालिसा ने अपना स्नातक संस्कृत विषय से किया है और एक्ट्रेस संस्कृत को बहुत अच्छी तरह से समझती हैं. मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- अभिनेत्री बनने से पहले मैंने बहुत मुश्किल समय देखा है. कोलकाता में मेरी पहली नौकरी एक रेस्तरां में एक परिचारिका के रूप में थी. घर पर घराब स्थिति की वजह से मुझा काम करना पड़ा था, उस दौरान मैंने सिर्फ 10वीं पूरी की थी. उस समय मुझे डेली 120 रुपये मिलते थे.

More News