Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सौभाग्य लेकर आती हैं इन तारीखों में जन्मी बेटियां! पहले पिता फिर पति की बदल देतीं किस्मत, सास की भी बनती फेवरेट

सौभाग्य लेकर आती हैं इन तारीखों में जन्मी बेटियां! पहले पिता फिर पति की बदल देतीं किस्मत, सास की भी बनती फेवरेट

Numerology Luck: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के जरिए इंसान के स्वभाव व व्यक्तित्व के बारे में जानकारी की जाती है. इसीलिए ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. इसमें जातक की जन्मतिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण होता है. अंक शास्त्र में प्रत्येक जातक के लिए 01 से 09 तक के अंक निर्धारित हैं. सभी मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य रहता है, जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है. मूलांक के आधार पर ही जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्यफल के बारे में बताया जाता है.

Last Updated: February 6, 2026 | 6:04 PM IST
Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
1/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. इस मूलांक के स्वामी गुरु हैं. इसलिए इन तारीखों में जन्म लेने वाली बेटियां बहुत लकी साबित होती हैं. ये पहले पिता और शादी के बाद पति की किस्मत बदल सकती हैं. यानी ये जिस घर में जाती हैं किस्मत बदल देती हैं. यही नहीं, ये अपने गुणों से सास की भी फेवरेट बन जाती हैं. अब सवाल है कि आखिर मूलांक 3 की लड़कियों की खासियत क्या है? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिष विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी-

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
2/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

भाग्यवान: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मूलांक 3 को बहुत लकी माना गया है. इस मूलांक के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. इन पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है और इसलिए ये जीवन में हर सुख-सुविधा और खुशहाली पाते हैं.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
3/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

केयरिंग: मूलांक 3 की लड़कियां शादी के बाद सास की फेवरेट बन जाती हैं. दरअसल, ये लड़कियां देखभाल करने वाली और प्यार करने वाली होती हैं. इसके अलावा, रिश्तों में एक सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
4/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

हंसमुख: मूलांक 3 की लड़कियां हमेशा हंसने और हंसाने का हुनर रखती हैं. ये लड़कियां किसी के भी चेहरे पर उदासी नहीं देख सकती हैं. साथ ही, घर में किसी भी बात पर नोकझोंक नहीं करती हैं. इन गुणों के चलते ही ये बहुएं सास की लड़ली बन जाती हैं.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
5/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

पति के लिए भी लकी: मूलांक 3 की लड़कियों का दांपत्य जीवन बेहद सुखमय होता है. ये लड़कियां शादी के बाद ससुराल वालों को खुश रखती हैं और घर को स्वर्ग जैसा सुंदर बना देती हैं. ये जितना पिता के लिए लकी होती हैं, उतनी ही पति के लिए भी. माना जाता है कि घर में इनके कदम पड़ते ही घर में खुशियों की बहार आने लगती है.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
6/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

सामाजिकता: मूलांक 3 की लड़कियां अपनी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा, मूलांक 3 की लड़कियां आमतौर पर बहुत सामाजिक होती हैं. ये किसी भी लाचार या गरीबों की सेवा करने से सदैव तत्पर रहती हैं. साथ ही किसी की आंख में आंसू नहीं देख सकती हैं.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
7/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

रचनात्मक गुण: ये कला, संगीत, लेखन, और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में बहुत अच्छी होती हैं. ये अपने विचारों को व्यक्त करने में संकोच नहीं करतीं और अपनी बात कहने में निपुण होती हैं. इसलिए ये ससुराल में कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से कर जाती हैं.

Luckey birth date according to numerology - Photo Gallery
8/8

लड़कियों की लकी जन्मतिथि

दिखावे से रहतीं दूर: मूलांक 3 वाली लड़कियों को धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है. फिर भी इनमें कोई दिखावा नहीं होता है. ये लड़कियां हर सुख-सुविधा और ऐशो-आराम पाती हैं, लेकिन दुनिया के सामने कभी भी इसका दिखावा नहीं करती हैं.

More News