भारत में कम कीमत में क्रूज कंट्रोल के साथ मिलती हैं ये 7 बाइकें, जानें फीचर्स परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड
Bikes with cruise control: कारों में तो ADAS और एयरबैग्स के साथ ही अन्य भी कई सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन बाइकों के मामले में ऐसा नहीं है. जबकि, बाइक्स में भी सेफ्टी फीचर्स का होना बेहद जरूरी है. इसलिए कुछ बाइकों में अब क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया जाता है, जो लंबी दूरी की राइडिंग को काफी आरामदायक बनाता है और हाइवे पर आपको थकान का एहसास नहीं कराता है. अगर आप लंबी राइड पर हैं तो ऐसे में आपको बाइक को लगातार एक्सेलेरेट करके रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, पहले यह फीचर केवल महंगी बाइकों में आता था, लेकिन अब यह कई बाइकों में देखने के लिए मिलता है.
KTM 390 Adventure
373cc इंजन के साथ आने वाली KTM 390 Adventure में आपको क्रूज कंट्रोल का फीचर देखने को मिलता है. आमतौर पर इस बाइक को लोग लंबी राइड के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसलिए इसमें क्रूज कंट्रोल होना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही इस बाइक में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही साथ क्विकशिफ्टर भी देखने के लिए मिलता है.
KTM 390 Duke
अब 2.95 लाख रुपये की कीमत में आने वाली KTM 390 Duke में भी आपको क्रूज कंट्रोल का फीचर देखने के लिए मिलता है. इस बाइक में आपको स्टैंडर्ड क्रूज कंट्रोल मिलने के साथ ही कई अन्य फीचर्स भी देखने के लिए मिलते हैं.
TVS Apache RR 310
अगर आप क्रूज कंट्रोल वाली बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Apache RR 310 को ले सकते हैं. कम कीमत में यह बाइक आपको क्रूज कंट्रोल के साथ-साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस का भी ऑप्शन दे रही है. यह बाइक आपको 2.5 लाख के आसपास देखने को मिल सकती है.
TVS Apache RTX
अगर आपका बजट 2 लाख के आसपास है और ऐसे में क्रूज कंट्रोल के साथ कोई दमदार स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Apache RTX ले सकते हैं. इस बाइक में आपको बेहतर कंफर्ट के साथ-साथ एक अच्छी स्पीड और दमदार इंजन भी देखने के लिए मिलता है.
Hero Xtreme 160R 4V
अगर आप कम कीमत में एक किफायती और क्रूज कंट्रोल वाली बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में निश्चिंत होकर Hero Xtreme 160R 4V को ले सकते हैं. यह बाइक आपको स्टैंडर्ड क्रूज कंट्रोल ऑफर करने के साथ ही साथ एल सीडी कंसोल और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स भी ऑफर करती है.
Hero Xtreme 125R
अब आपको महज एक लाख की बाइक में भी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन देखने को मिलता है. Hero Xtreme 125R में न केवल क्रूज कंट्रोल बल्कि, एलसीडी कंसोल और एबीएस जैसे अन्य फीचर्स भी देखने के लिए मिलते हैं.
Hero Glamour X
अगर आप 125 सीसी की बाइक में भी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन देखना चाहते हैं तो ऐसे में Hero Glamour X आपके लिए परफेक्ट बाइक साबित हो सकती है. इस बाइक में आपको अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिलने के साथ ही एक अच्छी माइलेज भी मिलती है.