दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये गांव, जन्नत से कम नहीं हैं नजारे
Beautiful Villages in India: लोगों को जब भी घूमने जाने का मौका मिलता है, वे अक्सर शांति और सुकून वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. इसके कारण अक्सर छुट्टियों में माता-पिता बच्चों को लेकर दादी या नानी के गांव जाते हैं. वहां की हरियाली, कच्ची सड़कें, शांत माहौल और वहां की संस्कृति बच्चों से लेकर बड़ों तक को भाती है. अगर आपको भी गांव की शांति और सुकून के साथ ही खूबसूरती के भी दीवाने हो जाएंगे. वैसे तो देश भर में लगभग 6 लाख से ज्यादा गांव हैं लेकिन कुछ गांव काफी खास हैं. वहां की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है. आज हम आपको देश के सबसे खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दूर-दूर से लोग घूमने जाते हैं.
उत्तराखंड का लांडोर
उत्तराखंड का लांडोर गांव काफी फेमस है. लोग दूर-दूर से इस गांव की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं. यहां पर मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड का घर भी है. यहां प्रदूषण से मुक्त स्वच्छ हवा के बीच लोग अपना बेहतरीन समय बिता सकते हैं. यहां पर ब्रिटिश जमाने के मशहूर चर्च हैं. ये जगह ट्रैकिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां पर अप्रैल से जून के बीच घूमने के लिए बेस्ट समय माना जाता है.
हिमाचल प्रदेश का मलाणा
हिमाचल प्रदेश का मलाणा गांव भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है. प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए ये खूबसूरत और रहस्यमयी गांव चर्चा में रहता है. कहा जाता है कि यहां कई कबीलों का घर है, जिन्हें सिकंदर की सेना का वंशज माना जाता है. इस गांव के लिए अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर सचेत रहते हैं.
हिमाचल प्रदेश का कल्पा
हिमाचल प्रदेश का कल्पा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति भरे माहौल के लिए जाना जाता है. ये जगह बर्फ की पहाड़ियों से ढकी है. यहां पर सेब के बागान, साफ वातावरण और बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों का मन मोह लेती हैं. यहां से किन्नौर कैलाश के शानदार नजारे भी दिखते हैं.
राजस्थान का मंडवा
राजस्थान का मंडवा गांव की स्थापना 18वीं सदी में राजस्थानी व्यापारियों के व्यापारियों ने की. इस गांव में हवेली के जरिए आप राजस्थान की जीवनशैली देख सकते हैं. इस गांव में राजस्थानी व्यंजन परोसे जाते हैं. यहां अक्तूबर से मार्च तक घूमने के लिए बेस्ट चाहते हैं.
लद्दाख का डिस्किट
लद्दाख का डिस्किट गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. ये गांव मठों का घर कहा जाता है. बौद्ध अनुयायी इस जगह को दूर-दूर से देखने आते हैं. यहां गोम्पा में दोसमोचे त्यौहार का भी हिस्सा बन सकते हैं. अप्रैल से जुलाई के बीच ये जगह बेस्ट मानी जाती है.
मेघालय का मौलिन्नोंग
मेघालय के मौलिन्नोंग गांव को एशिया का सबसे खूबसूरत गांव माना जाता है. यहां प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली और स्वच्छता देखने को मिलती है. यहां लिविंग रूट ब्रिज, स्काई व्यू प्वाइंट और वॉटरफॉल देखने को मिल जाएंगे.
नागालैंड का खोनोमा
नागालैंड के खोनोमा गांव को ग्रीन विलेज कहा जाता है. ये गांव, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां सीढ़ीनुमा खेत और हरे-भरे पहाड़ वहां की खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं.
राजस्थान का खिमसर
राजस्थान का खिसमर गांव अपनी सादगी और पारंपरिक जीवन शैली के लिए जाना जाता है. यहां रेतीली जगह और खुला आसमान पर्यटकों को काफी पसंद आता है. इस गांव में आपको राजस्थान की असली झलक देखने को मिल सकती है.
केरल का पूवर
केरल के तिरुवनंतपुर जिले में पूवर नाम का एक गांव है, जो अपनी बैकवॉटर, सुनहरे समुद्र तट और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां पर नदी, बैकवॉटर और अरब सागर देखने को मिलेगा. अगर आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो ये गांव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.