Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Most Centuries: IPL में किसने जड़ी है सबसे ज्यादा सेंचुरी, विराट या क्रिस गेल? टॉप 7 में कौन कौन

Most Centuries: IPL में किसने जड़ी है सबसे ज्यादा सेंचुरी, विराट या क्रिस गेल? टॉप 7 में कौन कौन

Most Centuries in IPL History: क्या आप जानते हैं IPL के उन बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज़्यादा शतक जड़े हैं? अगर नहीं तो हम इसी आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे है. हम टॉप 7 बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अब तक आईपीएल में कई शतक लगाए हैं.

Last Updated: March 27, 2026 | 10:58 AM IST
Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
1/7

विराट कोहली (8 शतक)

विराट कोहली 2008 से अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने कुल 267 मैच खेले और 259 बार बैटिंग की. 40 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 8661 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 113* रहा. उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक बनाए.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
2/7

जोस बटलर (7 शतक)

जोए बटलर ने 2016 से 2025 तक IPL में खेला और अभी भी खेल रहे हैं. उन्होंने 121 मैचों में 119 इनिंग्स खेलीं और 16 बार नाबाद रहते हुए 4120 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 124 रहा. उन्होंने 7 शतक और 24 अर्धशतक बनाए. बटलर की स्ट्राइक रेट बहुत तेज़ थी और उनके बल्ले से 407 चौके और 185 छक्के निकले.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
3/7

क्रिस गेल (6 शतक)

क्रिस गेल, जिन्हें “यूनिवर्स बॉस” कहते हैं, ने 2009 से 2021 तक कई टीमों के लिए धमाका किया. उन्होंने 142 मैचों में 141 इनिंग्स खेलीं और 16 बार नाबाद रहते हुए 4965 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 175* रहा. उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक बनाए.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
4/7

केएल राहुल (5 शतक)

केएल राहुल ने 2013 से 2025 तक बहुत सारी टीमों के लिए खेला है. वह अभी दिल्ली के लिए खेलते हैं. उन्होंने 145 मैचों में 136 इनिंग्स खेलीं और 23 बार नाबाद रहते हुए 5222 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 132* रहा. उन्होंने 5 शतक और 40 अर्धशतक बनाए. उनके बल्ले से 452 चौके और 208 छक्के निकले.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
5/7

शुभमन गिल (4 शतक)

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 2018 से अभी तक IPL में खेल रहे हैं. उन्होंने 118 मैचों में 115 इनिंग्स खेलीं और 17 बार नाबाद रहते हुए 3866 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 129 रहा. उन्होंने 4 शतक और 26 अर्धशतक बनाए. उनके बल्ले से 372 चौके और 119 छक्के निकले.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
6/7

शेन वॉटसन (4 शतक)

शेन वॉटसन ने 2008 से 2020 तक IPL में खेला. उन्होंने कुल 145 मैच खेले और 141 बार बैटिंग की. 16 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 3874 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 117* रहा. उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक बनाए. वॉटसन के बल्ले से 375 चौके और 190 छक्के निकले.

Most Centuries in IPL History - Photo Gallery
7/7

डेविड वार्नर (4 शतक)

डेविड वार्नर ने 2009 से 2024 तक IPL में खेला और बहुत धमाका किया. उन्होंने 184 मैच खेले और 184 बार बैटिंग की. 22 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 6565 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 126 रहा. उन्होंने 4 शतक और 62 अर्धशतक बनाए. वार्नर के बल्ले से 663 चौके और 236 छक्के निकले.

More News