ना कोहली ना रोहित, इस खिलाड़ी ने टी20 इंटनेशनल में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक शतक: क्रिकेट का सबसे तेज, सबसे धमाकेदार और सबसे रोमांचक फॉर्मेट अगर कोई है तो वह है टी20. यहां हर गेंद पर चौका-छक्का, हर ओवर में नया ट्विस्ट और आखिरी गेंद तक सांसें थाम देने वाला रोमांच देखने को मिलता है. यही वजह है कि टी20 आज दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की पहली पसंद बन चुका है. अब जब ICC T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है और इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. इस हाई-वोल्टेज माहौल के बीच हम आपको उन धाकड़ बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट में अलग पहचान बनाई और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एलीट क्लास के खिलाड़ी शामिल हैं जो अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के रोहित शर्मा 5-5 शतकों के साथ टॉप पर हैं.
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 से 2025 के बीच 126 मैचों की 115 पारियों में 2,835 रन बनाए, उनका सर्वोच्च स्कोर 145* रहा और उन्होंने कुल 5 शतक लगाए.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक 159 मैचों की 151 पारियों में 4,231 रन बनाए, उनका हाईएस्ट स्कोर 121* रहा और उन्होंने 5 शतक जड़े.
फिल सॉल्ट
फिल सॉल्ट ने 2022 से 2026 तक 52 मैचों की 48 पारियों में 1,587 रन बनाए, उनका सर्वोच्च स्कोर 141* रहा और उन्होंने 4 शतक लगाए.
सूर्यकुमार यादव
2021 से 2026 तक 104 मैचों की 98 पारियों में 3,030 रन बनाए, उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रहा और उन्होंने 4 शतक बनाए.
डेरियस विसर
डेरियस विसर ने 2024 से 2025 तक 17 मैचों की 17 पारियों में 578 रन बनाए, उनका सर्वोच्च स्कोर 132 रहा और उन्होंने 3 शतक लगाए.
मोहम्मद एहसान
मोहम्मद एहसान ने 2022 से 2025 तक 24 मैचों में 845 रन बनाए, उनका हाईएस्ट स्कोर 160 रहा और उन्होंने 3 शतक दर्ज किए.
सबावून दाविजी
सबावून दाविजी ने 2019 से 2025 तक 38 मैचों में 1,210 रन बनाए, उनका सर्वोच्च स्कोर 115* रहा और उन्होंने 3 शतक लगाए.
संजू सैमसन
संजू सैमसन ने 2015 से 2026 तक 57 मैचों की 49 पारियों में 1,078 रन बनाए, उनका हाईएस्ट स्कोर 111 रहा और उन्होंने 3 शतक जड़े.