Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Most Expensive Flops: ‘नाम बड़े, दर्शन छोटे’, IPL में करोड़ों लूटे, लेकिन मैदान पर फुस्स निकले ये खिलाड़ी

Most Expensive Flops: ‘नाम बड़े, दर्शन छोटे’, IPL में करोड़ों लूटे, लेकिन मैदान पर फुस्स निकले ये खिलाड़ी

Most Expensive Flops In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में शुमार है. इस लीग में दुनिया के तमाम स्टार क्रिकेटर्स खेलने के लिए आते हैं. इन खिलाड़ियों को IPL में करोड़ों रुपये की सैलरी मिलती है. आईपीएल में अभी तक किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली 25.20 करोड़ रुपये की लगी है. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि कैमरन ग्रीन IPL 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दे रहे हैं. कैमरन ग्रीन ने इस सीजन 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. फैंस का कहना है कि केकेआर ने कैमरन ग्रीन पर अपना पैसा बर्बाद कर दिया. ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IPL में महंगे दामों पर खरीदा गया, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा.

Last Updated: April 7, 2026 | 4:03 PM IST
Yuvraj Singh IPL - Photo Gallery
1/8

युवराज सिंह

स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह IPL 2025 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन में युवराज सिंह 14 मैचों में सिर्फ 248 रन ही बना पाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी कुछ कमाल नहीं कर पाए थे.

Ben Stokes IPL - Photo Gallery
2/8

बेन स्टोक्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. टीम को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन चोट की वजह से बेन स्टोक्स सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए, जिनमें उन्होंने 15 रन बनाए और एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की.

Glenn Maxwell PBKS - Photo Gallery
3/8

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन मैक्सवेल ने सिर्फ 16 की औसत से रन बनाए. इसके बाद 2020 में पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में खरीदा, जहां पर उन्होंने और भी खराब प्रदर्शन किया.

Tymal Mills IPL - Photo Gallery
4/8

टायमल मिल्स

RCB ने IPL 2017 में इंग्लैंड के गेंदबाज टायमल मिल्स को 12 करोड़ रुपये में खरीदा था. टायमल मिल्स ने पूरे सीजन में सिर्फ 5 मैच खेले, जिनमें सिर्फ पांच ही विकेट हासिल किए. साथ ही उनकी इकॉनमी भी काफी खराब रही.

Jhye Richardson IPL - Photo Gallery
5/8

जाय रिचर्डसन

पंजाब किंग्स ने IPL 2021 में जाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस सीजन रिचर्डसन को 3 ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए और सिर्फ 3 विकेट लिए.

Rishabh Pant LSG - Photo Gallery
6/8

ऋषभ पंत

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन पंत के बल्ले से 14 मैचों में सिर्फ 269 रन आए थे, जो उनके प्राइस के हिसाब से बिल्कुल मेल नहीं खाता है.

Jaydev Unadkat RR - Photo Gallery
7/8

जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2018 में जयदेव उनादकट को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस सीजन सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे. उन्होंने राजस्थान के लिए 15 मैच खेले, जिनमें सिर्फ 11 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने लगभग 10 की इकॉनमी से रन खर्च किए.

Cameron Green KKR IPL - Photo Gallery
8/8

कैमरन ग्रीन

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि कैमरन ग्रीन IPL 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दे रहे हैं. कैमरन ग्रीन ने इस सीजन 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं.

More News