Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Akshara Singh से लेकर Rani Chatterjee तक.. कौन है भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस? नबर 1 पर हैं ये हसिना

Akshara Singh से लेकर Rani Chatterjee तक.. कौन है भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस? नबर 1 पर हैं ये हसिना

Who Are The Richest Bhojpuri Actresses? भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन हैं? अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से लेकर रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) किस के पास है आलिशान घर और लग्जरी कार का कलेक्शन? आइये जानते हैं यहां.   

Last Updated: January 20, 2026 | 3:10 PM IST
Who Are The Richest Bhojpuri Actresses? - Photo Gallery
1/6

कौन है भोजपुरी की सबसे अमिर एक्ट्रेस?

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आज के समय में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. इनकी पॉपुलैरिटी देश ही नहीं विदेशों में भी छाई हुई है. भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), मोनालिसा (Monalisa) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नाम भी शामिल है. इनसभी एक्ट्रेस का खूबसूरती और बोल्डनेस में तो कोई मुकाबला नहीं हैं. लेकिन इनमें से भोजपुरी की सबसे अमिर एक्ट्रेस कौन है? किसके पास आलिशान घर है और लग्जरी कार का कलेक्शन हैं, आइये जानते हैं यहां.

Akshara Singh Networth - Photo Gallery
2/6

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमिर एक्ट्रेस माना जाता है. रिपोर्ट के अनुसार अक्षरा सिंह की टोटल नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती है. जिसकी वजह से वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी है. वहीं स्टेज शो के लिए अक्षरा सिंह 3 से 5 लाख रुपये फीस लेती है. एक्ट्रेस के पास बेहतरीन कार कलेक्शन है, उनके पास मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ियां हैं. इसके अलावा अक्षरा सिंह के पास मुंबई और पटना में आलीशान बंगले भी है.

Amrapali Dubey Networth - Photo Gallery
3/6

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की दूसरी सबसे अमिर एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए 8 से 10 लाख रुपये फीस लेती है. एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है. लग्जरी कार कलेक्शन में भी एक्ट्रेस पीछे नहीं है, उनके पास Range Rover, BMW और Toyota Fortuner जैसी मेहंगी गाड़ियां शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए तक है.

Monalisa Networth - Photo Gallery
4/6

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा भी भोजपुरी की सबसे अमिर एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. प्रभात खबर के अनुसार मोनालिसा की नेटवर्थ 30 से 40 करोड़ बताई गई है. एक फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस 15 से 20 लाख की फीस लेती हैं. टीवी शोज में एक एपिसोड करने के लिए वह 50 हजार तक चार्ज करती है. मोनालिसा के पास मुंबई में अपना 5BHK लग्जरी फ्लैट है और Audi Q3 जैसी महंगी कार है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास मुंबई में 5BHK लग्जरी फ्लैट भी है, जिसकी कीनत करोड़ों में है.

Rani Chatterjee Networth - Photo Gallery
5/6

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

रानी चटर्जी भी भोजपुरी इंडस्ट्री की अमिर एक्ट्रेस है. एक फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस 25-30 लाख तक की फीस लेती है, जिसकी वजह वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी आती है. वही स्टेज शो करने के लिए रानी चटर्जी 5-10 लाख रुपये चार्ज करती हैं. रानी चटर्जी के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई महंगी गाड़ियां भी है. . प्रभात खबर के अनुसार, रानी चटर्जी की टोटल नटवर्थ 37 से 43 करोड़ रुपये तक है.

Neelam Giri Networth - Photo Gallery
6/6

नीलम गिरी (Neelam Giri)

नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने कम उम्र से ही इस इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है. हाल ही में उन्हें बिग बॉस 19 में भी देखा गया हैं. . टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के अनुसार नीलम गिरी एक फिल्म में काम करने के 5 से 10 लाख रुपये की फीस लेती है और म्यूजिक वीडियो के लिए वह 5 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. नेटवर्थ की बात करें, तो नीलम गिरी की टोटल नेटवर्थ करीब 5 करोड़ रुपए तक है

More News