Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL के एक सीजन में किसने ठोके सबसे ज्यादा रन? कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, टॉप-5 में 3 भारतीय शामिल

IPL के एक सीजन में किसने ठोके सबसे ज्यादा रन? कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, टॉप-5 में 3 भारतीय शामिल

Most Runs In Single IPL Season: भारतीय फैंस बेसब्री से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं. 28 मार्च से IPL के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के नए सीजन से पहले बड़े रिकॉर्ड्स की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल के एक सीजन में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. नीचे देखें टॉप-8 की लिस्ट…

Last Updated: March 17, 2026 | 11:51 AM IST
Virat Kohli IPL 2016 - Photo Gallery
1/8

विराट कोहली

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने साल 2016 में 16 मैचों में 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे. इस सीजन में विराट कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे. कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड पिछले 10 सालों से अटूट है.

Shubman Gill IPL 2023 - Photo Gallery
2/8

शुभमन गिल

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने साल 2023 में 17 मैचों में 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे. इस दौरान शुभमन गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे.

Jos Buttler IPL 2022 - Photo Gallery
3/8

जोस बटलर

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बटलर ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैचों में 149.05 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे. इस दौरान बटलर के बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक आए थे.

David Warner - Photo Gallery
4/8

डेविड वॉर्नर

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर शामिल हैं. वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 17 मैचों में 151.42 के स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए थे. इस सीजन में वॉर्नर ने 9 अर्धशतक लगाए थे, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया.

Sai Sudarshan - Photo Gallery
5/8

साईं सुदर्शन

साल 2025 में साईं सुदर्शन ने 15 मैचों में 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे. सुदर्शन ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे.

Virat Kohli IPL 2024 - Photo Gallery
6/8

विराट कोहली

इस लिस्ट में छठे नंबर पर भी विराट कोहली का नाम दर्ज है. कोहली ने साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस सीजन कोहली के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए थे.

Kane Williamson - Photo Gallery
7/8

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. विलियमसन ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 17 मैचों में 142.44 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए थे. उनके बल्ले से कुल 8 अर्धशतक आए थे.

Chris Gayle - Photo Gallery
8/8

क्रिस गेल

इस लिस्ट में 8वें नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम आता है. क्रिस गेल ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस सीजन में क्रिस गेल के बल्ले से 14 पारियों में 160.74 के स्ट्राइक रेट 733 रन बनाए थे. इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.

More News