Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Movies Release On Theatre: ‘राहु-केतु’ से लेकर ‘बिहू अटैक’ तक, 16 जनवरी को ये फिल्में सिनमाघरों में हो रहीं रिलीज

Movies Release On Theatre: ‘राहु-केतु’ से लेकर ‘बिहू अटैक’ तक, 16 जनवरी को ये फिल्में सिनमाघरों में हो रहीं रिलीज

Movies Release On 16th Jan: 16 जनवरी यानी कि शुक्रवार को दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है. इस दिन कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इस लिस्ट में रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर एडवेंचर जॉनर की फिल्में शामिल हैं. जानिए नाम

Last Updated: January 15, 2026 | 11:50 PM IST
Happy patel - Photo Gallery
1/5

हैप्पी पटेल

आमिर खान और वीर दास स्टारर फिल्म ‘हैप्पी पटेल’कल 16 जनवरी को थिएटर्स में कदम रखने जा रही है. फिल्म का निर्देशन वीर दास ने किया है. ये रोमांटिक-एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने को तैयार है. इस फिल्म में इमरान खान, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मिथिला पालकर और श्रृष्टि तावड़े जैसे कलाकार भी शामिल हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है.

rahu ketu - Photo Gallery
2/5

राहु-केतु

विपुल विगु द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है, जिसमें
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे और चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि, अमित सियाल और सुमित गुलाटी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

one two cha cha chaa - Photo Gallery
3/5

वन टू चा चा चा

16 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही फिल्मों में वन टू चा चा चा भी शामिल है. यह एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है. फिल्म में ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत विजय जोशी, हर्ष मायर, मुकेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अशोक पाठक, नायरा बनर्जी और हेमल इंगले जैसे कलाकार अपने अभिनय का जादू बिखरते नजर आएंगे. इस फिल्म पर सबकी नजरें टिकी हैं.

bihu attack - Photo Gallery
4/5

बिहू अटैक

सुजाद इकबाल खान के निर्देशन में बनी फिल्म‘बिहू अटैक’असम के बिहू पर्व की पृष्ठभूमि में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित है. यह एक थ्रिलर फिल्म है. देव मोनारिया फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में देव मोनारिया के अलावा डेजी शाह, अरबाज खान, राहुल देव, रजा मुराद, हितेन तेजवानी, मीर सरवर जैसे कलाकार शामिल हैं.

28 years later - Photo Gallery
5/5

28 ईयर्स लेटर

निया डकोस्टा के निर्देशन में बनी फिल्म 28 ईयर्स लेटर : द बोन टेम्पल भी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में जैक ओ कोनेल, राल्फ फिएनेस, एम्मा लेयर्ड जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.

More News