IPL 2026: क्या थाला की होगी वापसी? RCB के खिलाफ खेलेंगे मैच, MS धोनी को लेकर बड़ा अपडेट
धोनी 6 मैच से बाहर रह सकते हैं
आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच नहीं खेल थे. खबर है कि वह आगे 6 मैचों के लिए सीएसके के लिए एक भी मैच नहीं खेलेंगे.
धोनी आरसीबी के खिलाफ खेल सकते हैं
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज MS Dhoni आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकते हैं.
नेट्स में दिखें धोनी
हालांकि इस बड़े मैच से पहले सीएसके को पंजाब किंग्स का सामना करना है. पिंडली की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे धोनी को बुधवार को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, जिससे उनके वापसी की उम्मीदें तेज हो गई हैं.
चेन्नई को मिली थी पहली हार
उन्होंने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच मिस किया था, जिसमें चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था.
CSK ने शेयर किया वीडियो
सीएसके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक छोटे से वीडियो में धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए और आसानी से शॉट खेलते नजर आए. उनकी मूवमेंट भी काफी सहज दिखी, जिससे साफ है कि वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं.
क्या धोनी को मिलेगा आराम?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सीएसके मैनेजमेंट पूरी तरह फिट न होने के बावजूद धोनी को आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतारेगा? टूर्नामेंट लंबा है, ऐसे में टीम कोई जोखिम लेने से बच सकती है और उन्हें थोड़ा और आराम दे सकती है. हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी की मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम है.
धोनी का करियर
‘थाला’ के नाम से मशहूर धोनी का आईपीएल करियर शानदार रहा है. उन्होंने 278 मैचों में 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन बनाए हैं. उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है. वह 100 बार नाबाद लौटे हैं, जबकि उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 84* है.