Mukul Choudhary: LSG को ऊंचाई पर पहुचाने वाले मुकुल चौधरी हैं करोड़ों के मालिक, नेट वर्थ जान उड़ेंगे होश
Mukul Choudhary IPL 2026 Net Worth: IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा क्रिकेट जगत उनका दीवाना हो गया. ईडन गार्डन्स में खेली गई इस पारी ने न सिर्फ उनकी टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें रातों-रात नया ‘फिनिशर’ बना दिया. आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ कितनी है.
किस शहर के हैं मुकुल चौधरी
राजस्थान के सिंपल परिवार से आने वाले मुकुल ने बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना देखा. आर्थिक मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून को कभी कमजोर नहीं होने दिया.
करियर में बड़ा बदलाव
शुरुआत मीडियम-पेस गेंदबाज के रूप में की, लेकिन समय के साथ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर ध्यान देकर खुद को एक ऑलराउंड खिलाड़ी में बदला.
IPL में पहला बड़ा मौका
IPL 2026 में उन्हें पहली बार बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने खुद को साबित करने का कोई मौका नहीं गंवाया और अपनी पारी से लोगों को बेहद खुश कर दिया.
ईडन गार्डन्स में खेला मुकुल ने जानदार मैच
केकेआर के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर उन्होंने मैच का रुख बदल दिया और टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई. ये जीत उनके लिए काफी शानदार साबित हुई है.
मुकुल चौधरी की नेट वर्थ
विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई डोमेस्टिक मैच फीस (रणजी, विजय हजारे) और लोकल स्पॉन्सरशिप्स को मिलाकर, 21 साल के मुकुल चौधरी की कुल संपत्ति (Estimated Net Worth) लगभग ₹3 करोड़ से ₹4 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.
ऑक्शन से स्टारडम तक
₹30 लाख के बेस प्राइस से शुरू होकर ₹2.60 करोड़ में बिकने वाले मुकुल अब अपनी कीमत से ज्यादा प्रदर्शन से चर्चा में हैं. हर कोई इस समय उन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहा है.
दबाव में शानदार प्रदर्शन
जब टीम हार की कगार पर थी, तब मुकुल ने शांत दिमाग और आक्रामक बल्लेबाजी से जीत संभव कर दिखाई.