Multigrain Flour: मल्टीग्रेन आटा हेल्दी या हानिकारक? गलत सेवन के छिपे खतरे, सही खाने का तरीका
Multigrain Flour: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल की तलाश में लोग तेजी से मल्टीग्रेन आटे का सेवन करने की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन क्या यह सच में यह आटा हर किसी के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट्स के आधार पर, गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यह फायदे का सौदा आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं मल्टीग्रेन फ्लोर आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हैं.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
यदि आप मल्टीग्रेन आटे का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करके पेट में गैस, सूजन या असहजता का कारण बन सकता है.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
मल्टीग्रेन आटे को तैयार करते समय इसमें कई अलग-अलग तरह के अनाज मिलाएं जाते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोगों को किसी खास अनाज (जैसे ग्लूटेन युक्त गेहूं) से एलर्जी हो सकती है. इसकी वजह से त्वचा पर चकत्ते, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
मल्टीग्रेन आटे से बनी चीजें जैसे ब्रेड या बेकरी आइटम को यदि आप सही मात्रा के साथ सही तरीके से नहीं खाते हैं तो, वे मोटापे का कारण बन सकती हैं.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
मल्टीग्रेन आटे में पाए जाने वाले अलग-अलग अनाजों का मिश्रण पोषक तत्वों के अवशोषण को मुश्किल बना सकता है. कुछ अनाज में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कुछ खनिजों के अवशोषण को रोकते हैं.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
यदि आप पहली बार मल्टीग्रेन आटा अपने आहार में शामिल कर रहे हैं तो उसे धीरे-धीरे आहार में शामिल करें. साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
मल्टीग्रेन आटा को बनाने में गेहूं, ब्राउन राइस, क्विनोआ बार्ली, रागी, ओट्स, बाजरा, ज्वार, इत्यादि जैसे अनाजों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इसमें बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
कुछ हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं की यदि मल्टीग्रेन आटा से बने पदार्थों का सेवन करते हैं, तो एक साथ पाचन क्रिया पर काफी ज्यादा भार पड़ता है और समस्याएं भी हो सकती है.
मल्टीग्रेन आटा के हानिकारक प्रभाव
इन सब के बावजूद, यदि आप भरपूर मात्रा में पानी पीते है तो आपको फाईबर से जुड़ी कोई समस्या न झेलनी पड़े.