Mumbai Indians: अर्जुन तेंदुलकर बाहर, 8 खिलाड़ी रिलीज, IPL 2026 के लिए मुंबई का स्क्वॉड
5 बार की चैंपियन मुंबई
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक के रूप में शुरुआत करेगी. मुंबई की इस फ्रेंचाइज़ी के पास एक बेहद मजबूत बल्लेबाजी आर्डर है.
टीम में कई बदलाव
पिछले साल के मुकाबले इस साल मुंबई की टीम में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं. टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था कुछ खिलाड़ी रिलीज भी किए गए थे. वहीं, क्विंटन डी कॉक , दानिश मलेवार , अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत , मोहम्मद इज़हार ऑक्शन में साइन किए गए थे.
पिछले साल टॉप 4 में थी
पिछले साल MI ने टॉप चार में जगह बनाई थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन पंजाब ने 1 जून को अहमदाबाद में खेले गए दूसरे क्वालिफायर मैच में उनके रिकॉर्ड छठा IPL खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया था.
मुंबई ने अर्जुन को किया था रिलीज
मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले अपनी टीम से कुल आठ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था और अर्जुन तेंदुलकर को ऑल-कैश डील में लखनऊ सुपरजायंट्स को ट्रेड कर दिया.
और कौन रिलीज किए गए थे
पिछले साल वह MI के लिए एक भी मैच नहीं खेले थे. इसके अलावा, कर्ण शर्मा, विग्नेश पुथुप, रीस टोपली, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू ने MI के लिए कुछ मैच खेले थे. लेकिन वे रिलीज किए गए. इनके अलावा बीवन जैकब्स, केएल श्रीजीत और लिजाड विलियम्स को भी MI ने रिलीज कर दिया था.
17 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
मुंबई इंडियंस (MI) ने दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग के आगामी सीज़न के लिए अपनी IPL 2025 टीम से कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल थे.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिन्ज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, दानिश मलेवार, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इज़हार, अल्लाह ग़ज़नफ़र और जसप्रीत बुमराह