Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सुनील नरेन की जाल में फिर फंसेंगे रोहित शर्मा! रहाणे vs चाहर की भी जंग, MI-KKR मैच के बड़े मैच-अप

सुनील नरेन की जाल में फिर फंसेंगे रोहित शर्मा! रहाणे vs चाहर की भी जंग, MI-KKR मैच के बड़े मैच-अप

MI vs KKR Match-Ups: आईपीएल 2026 का दूसरा हाईवोल्टेज मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच होने वाला है. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. हालांकि पिछले 13 सालों का ट्रेंड कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 सीजन में अपना कोई भी पहला मैच नहीं जीता है. हालांकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस यह ट्रेंड तोड़ना चाहेगी. वहीं, रोहित शर्मा भी इस मुकाबले में केकेआर के सुनील नरेन की स्पिन के खिलाफ अपना हिटमैन अंदाज दिखाना चाहेंगे. इस मैच में कुछ बड़े मैच-अप देखने को मिलेंगे, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Last Updated: March 29, 2026 | 6:38 PM IST
Rohit Sharma vs Sunil Narine - Photo Gallery
1/8

रोहित शर्मा बनाम सुनील नरेन

टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. केकेआर के सुनील नरेन ने रोहित शर्मा को 28 पारियों में 10 बार पवेलियन भेजा है. नरेन के खिलाफ रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 107 का रहा है.

De Kock vs Sunil Narine - Photo Gallery
2/8

सुनील नरेन बनाम क्विंटन डी कॉक

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के खिलाफ भी सुनील नरेन का शानदार रिकॉर्ड है. नरेन ने डी कॉक को 15 पारियों में 6 बार आउट किया है. सुनील नरेन के खिलाफ डी कॉक का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 92 का रहा है.

Sunil Narine vs Trent Boult - Photo Gallery
3/8

सुनील नरेन बनाम ट्रेंट बोल्ट

KKR के सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में 5 बार ट्रेंट बोल्ट का सामना किया है. बोल्ट ने हर बार सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया है.

Deepak Chahar vs Ajinkya Rahane - Photo Gallery
4/8

दीपक चाहर बनाम अजिंक्य रहाणे

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है. चाहर ने टी20 में रहाणे को 5 पारियों में 4 बार आउट किया है. दीपक चाहर के खिलाफ रहाणे का स्ट्राइक रेट सिर्फ 10 का रहा है.

Mumbai Indians Record at Wankhede - Photo Gallery
5/8

वानखेड़े स्टेडियम में MI का शानदार रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. MI ने इस मैदान पर KKR को 12 मैचों में 10 बार हराया है. वहीं, KKR को सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है.

MI vs KKR Head to Head - Photo Gallery
6/8

MI-KKR के हेड टू हेड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी है. मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 24 मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, जबकि केकेआर ने 11 बार मुकाबला जीता है.

Cameron Green KKR - Photo Gallery
7/8

कैमरन ग्रीन पर रहेंगी नजरें

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में KKR के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी. KKR ने कैमरन ग्रीन को ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे.

MI vs KKR Match - Photo Gallery
8/8

कब खेला जाएगा मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 29 मार्च (रविवार) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7:30 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी, जिसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा.

More News