फिर पुलिस विवाद में फंसे ‘संजू बाबा’, ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के बीच आई मुंबई पुलिस, जानें क्या है मामला
संजय दत्त करियर की दूसरी पारी में अपनी धाक जमा चुके हैं, लेकिन पुलिस और विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते. हाल ही में धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान संजय और फिल्म की टीम फिर एक मुसीबत में फंस गए. संजय दत्त के फ़िल्मी करियर पर नजर डालते हुए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
कानूनी दांवपेच में फंसी धुरंधर
फिल्म धुरंधर ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग भी जारी है. हालांकि, शूटिंग के दौरान हुई एक गलती के कारण फिल्म कानूनी पेचीदगियों में फंस गई है. मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के बेहद संवेदनशील फोर्ट इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने के आरोप में फिल्म 'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का आरोप है कि शूटिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया. यह घटना 1 फरवरी को हुई थी और उस दिन अभिनेता संजय दत्त समेत फिल्म 'धुरंधर 2' की पूरी टीम शूटिंग के लिए फोर्ट इलाके में मौजूद थी.
फिल्मी करियर
संजय दत्त ने 80 के दशक में फिल्म 'रॉकी' में हीरो का रोल किया था. इसके बाद क्रोध, इलाका, तेजा, फतह, नामो निशान, खलनायक जैसी कई फिल्मों में उन्होंने मुख्य हीरो का किरदार निभाया.
बाल कलाकार के रूप में भी किया है काम
दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के घर जन्मे संजय दत्त बॉलीवुड के प्रभावशाली कलाकारों में से एक हैं. सिनेमा में उनकी यात्रा बाल कलाकार के रूप में उनके पिता के बैनर तले बनी फिल्म 'रेशमा और शेरा' से शुरू हुई थी.
संजय दत्त के अफेयर्स
संजय दत्त के 66 साल के जीवन में 308 से अधिक अफेयर्स और तीन शादियां रही हैं. उनकी बायोपिक 'संजू' फिल्म में खुद उन्होंने इतने रिलेशनशिप्स की बात कही थी, जो बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस से जुड़े थे. उनके अफेयर्स में टीना मुनिम, माधुरी दीक्षित, रेखा जैसी स्टार्स शामिल रहीं थीं. एक दौर ऐसा भी था जब उनके एक साथ तीन लड़कियों से अफेयर चल रहे थे, लेकिन वे कभी पकड़े नहीं गए.
संजय दत्त की तीन शादियां
संजय की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई थी. इस जोड़े की एक बेटी त्रिशाला दत्त है, जो 1988 में पैदा हुई थी. दुर्भाग्य से, 1996 में रिचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था. रिचा के निधन के बाद संजय ने 1998 में एयर होस्टेस से मॉडल बनी रिया पिल्लई से शादी की थी, हालांकि उन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला. दोनों अलग रहने लगे और 2005 में डिवोर्स फाइल किया, जो 2008 में फाइनल हुआ. इस दौरान संजय के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स की खबरें भी आईं थीं. 2006 में मान्यता (जन्म ना दिलनवाज शेख) से उनकी पहली मुलाकात हुई. 2008 में उन दोनों ने शादी कर ली. 2010 में उनके जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ.
मुंबई धमाकों में आया था नाम
संजय दत्त ने 1993 के मुंबई धमाकों से जुड़े अवैध हथियार रखने के आरोप में पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल में 5 साल (2013-2016) की सजा काटी थी, हालांकि अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें 8 महीने पहले रिहा कर दिया गया. इस दौरान उन्होंने बेकरी में काम किया, रेडियो शो का निर्माण किया और कैदियों के साथ नाटकों का निर्देशन किया.
Disclaimer
यह फोटो गैलरी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, सोशल मीडिया अपडेट और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है.