मुन्नाभाई की एक्ट्रेस Mumaith Khan की फट गईं थी नसें, कोमा में रहीं, 7 साल के बाद किया जबरदस्त कमबैक!
Mumaith Khan: मुमैत खान संजय दत्त स्टारर ‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ के गाने ‘देहका ले’ से मशहूर हुईं. उन्हें हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा से ऑफर मिलने लगे. फिर घर पर एक अचानक हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया. सात सालों तक कोई काम नहीं करने की सलाह डॉक्टर ने उन्हें दी. आखिर, क्या हुआ इस अभिनेत्री के साथ, जानते हैं इस आर्टिकल में.
एक हादसे ने पलट दी जिंदगी
मुमैत खान का फिल्मी सफर शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया. उन्हें जिंदगी ने ऐसा झटका दिया कि फिर वे बॉलीवुड में वापस नहीं लौट सकीं. एक हादसे में उनके दिमाग की पांच नसें फट गईं. वह 15 दिनों तक कोमा में भी रहीं.
हेयर एकेडमी चलाती हैं मुमैत खान
सालों बाद अब वह एक मेकअप और हेयर एकेडमी चलाती हैं. वह कहती हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस मोड़ को स्वीकार कर लिया है. नवभारत टाइम्स को इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वे काफी सालों तक नहीं उबर पाई.
हादसे से कोमा में रहीं अभिनेत्री
मुमैत ने कहा कि उन्होंने कभी फिल्मों से दूर जाने का प्लानिंग नहीं की थी. मुमैत ने कहा कि मैंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी, मेरा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे दिमाग की पांच नसें फट गईं थीं, जिससे वे कोमा में भी रहीं. डॉक्टरों ने मुझे कम से कम सात साल तक काम न करने की सलाह दी.
मिर्गी के दौरे पड़ने लगे
मुमैत ने बताया कि नुकसान बहुत ज़्यादा था. कुछ भी उठाना नामुमकिन लगता था. इसके बाद मिर्गी के दौरे पड़ने लगे और उसका भी ट्रीटमेंट लेने लगीं.इसकी वजह से मेरा वजन बहुत बढ़ गया. मुमैत को इस ज़बरदस्ती के ब्रेक से दुख हुआ, लेकिन उन्होंने इसमें कुछ मतलब ढूंढने की कोशिश की.
सात सालों में पढ़ाई की
वह कहती हैं कि मैंने इसे स्वीकार कर लिया. मैंने उन सात सालों का इस्तेमाल पढ़ाई करने में किया. वह एक पाकिस्तानी पिता और एक दक्षिण भारतीय मां की बेटी है. मुमैत मुंबई में पली-बढ़ीं और अपने परिवार को पैसे की तंगी से जूझते देखा. उन्हें याद है कि वह सिक्के बचाने के लिए स्कूल पैदल जाती थीं. वे घर पर पेरेंट्स को सपोर्ट करती थीं.
बॉलीवुड से मिली पहचान
मुमैत खान को शोहरत जल्दी मिल गई. उन्होंने 13 साल की उम्र में काम करना शुरू किया और 18 साल की उम्र में काफी मशहूर हो गईं. 'देहका ले' के बाद, वह 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर', 'छत्रपति' और 'पोकिरी' जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिर इस हादसे ने उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.
मां ने संभाला घर
वह बताती हैं कि उनकी मां ने परिवार को संभाला. मेरी मां ने आर्थिक रूप से मेरा ख्याल रखा. मैं यूं ही पैसे खर्च नहीं कर सकती. रिकवरी के दौरान उन्हें एक नया पैशन मिला.
नए काम की तलाश
उन सात सालों में मुझे यह सोचने का समय मिला कि मुझे असल में क्या पसंद है? मुझे एहसास हुआ कि यह मेकअप और हेयरस्टाइल है. उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए हैदराबाद में अपना ट्रेनिंग स्पेस खोला. मैं अपनी टीम मुंबई से लाती थी, इसलिए मैं उस लेवल को यहां लाना चाहती थी. मुमैत खान ने लगातार स्क्रीन पर दिखने के बजाय एक स्थिर जीवन और काम की दिनचर्या बनाने पर ध्यान दिया है. अब वह अपना ज्यादातर टाइम WeLyke Academy में गुजारती हैं. यहां वह मेकअप और हेयर स्पेस में काम करती हैं और सीखने वालों को मेंटर करती हैं. यह काम उन्हें उस इंडस्ट्री के करीब रखता है जिसे वह जानती हैं.
डिस्क्लेमर
यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और मनोरंजन के मकसद से हैं. यहां पर किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुचाया जा रहा है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.