Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Mumaith Khan: कोमा में रही बॉलीवुड की ‘आइटम गर्ल’, एक्सीडेंट ने बदला जीवन, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ बनी बिजनेसवुमन

Mumaith Khan: कोमा में रही बॉलीवुड की ‘आइटम गर्ल’, एक्सीडेंट ने बदला जीवन, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ बनी बिजनेसवुमन

Mumaith Khan: आपने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म तो जरूर ही देखी होगी. इसमें संजय दत्त और अरशद वारसी के किरदार को हर किसी ने पसंद किया. वहीं, एक स्टार और भी यहां से बॉलीवुड में चमका और वह हैं मुमैत खान. फिल्म में मुमैत खान ने एक आइटम सॉन्ग दिखाया है. जिसके बोल ‘देख ले आंखों में आंखें डाल’ थे. फिल्म में नंदनी का रोल मुमैत खान ने किया था. यहां से उन्हें काफी बूम मिला. मुमैत खान ने कई बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग की है. लेकिन, फिर एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि मुमैत फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं?, चलिए जानते हैं.

Last Updated: February 19, 2026 | 3:33 PM IST
Got fame from Munnabhai MBBS - Photo Gallery
1/9

मुन्नाभाई MBBS से मिला फेम

सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के एक गाने 'देख ले आंखों में आंखें डाल...' से छाने वालीं मुमैत खान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने फैंस को कायल बना दिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा में बनी रहीं.

Many offers started coming in - Photo Gallery
2/9

कई ऑफर मिलने लगे

उनका बॉलीवुड में करियर पीक पर था. उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा साउथ से भी काफी रोल ऑफर हो रहे थे. उन्होंने अपनी स्किल के दम पर दमदार पहचान बनाई और आइटम सॉन्ग के लिए वह डिमांड में रहने लगीं थीं.

Life changed overnight - Photo Gallery
3/9

रातों रात बदली जिंदगी

फिर साल 2016 में मुमैत खान की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. ऐसा बताया जाता है कि उनका भयंकर एक्सीडेंट हुआ था. इस हादसे के बाद से वह इंडस्ट्री में नहीं दिखाई दीं. अंदरूनी चोटों की वजह से उनका लंबे वक्त तक इलाज चला.

Five nerves were ruptured - Photo Gallery
4/9

पांच नसें फट गईं

एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उनके दिमाग की पांच नसें फट गईं थीं. हादसे के बाद लगभग 15 दिनों तक वह कोमा में रहीं. जब वह होश में आईं तो जिंदगी बदल चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें कई साल तक वजन उठाने और ज्यादा मेहनत वाले काम से दूर रहने को कहा.

increased weight - Photo Gallery
5/9

वजन बढ़ गया

लगातार ट्रीटमेंट में लेने वाली मेडिसिन से और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण मुमैत का वजन बढ़ गया. जानकारी के अनुसार, मुमैत खान 7 साल तक बिस्तर पर ही रहीं. उनके फिल्मी करियर पर एक बड़ा झटका लगा.

distance from films - Photo Gallery
6/9

फिल्मों से दूरी

हाल फिलहाल की बात करें तो मुमैत खान अब मेनस्ट्रीम फिल्मों से हट चुकी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आज भी वह अपने आप को एक्ट्रेस बताती हैं. सोशल मीडिया पर वह फोटो शेयर करती रहती हैं.

Mumait makes a new beginning - Photo Gallery
7/9

मुमैत ने की नई शुरुआत

मुमैत खान की सेहत में सुधार के बाद उन्होंने अलग लाइन चुनने का फैसला किया. ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने अपनी स्किल पर जोर दिया और अपने हुनर को पहचाना. मुमैत ने लाइफस्टाइल और मेकअप सेक्टर से स्टार्ट किया. मुमैत अब बिजनेसवुमन बन गई हैं. वह हैदराबाद में WeLyke Academy नाम से मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाती हैं.

Worked in many films - Photo Gallery
8/9

कई फिल्मों में किया काम

मुमैत खान के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने कई पॉपुलर फिल्मों के गानों में परफॉर्म किया. हलचल, लकी: नो टाइम फॉर लव, और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं. इसके अलावा साउथ की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ मनोरंजन के मकसद से है. यह विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. इंडिया न्यूज किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.

More News