Neechbhang Rajyog 2026:11 अप्रैल से पलटेगी किस्मत! नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा पैसा और पावर
Neechbhang Rajyog 2026: पंचांग के मुताबिक 11 अप्रैल को बनने वाला नीचभंग राजयोग कई लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. खासकर नौकरी करने वालों को इस दौरान प्रमोशन मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनके पूरे होने के योग बन रहे हैं
नीचभंग राजयोग क्या होता है?
वैदिक ज्योतिष में जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में होने के बावजूद मजबूत स्थिति हासिल कर लेता है, तब नीचभंग राजयोग बनता है. इसे बहुत प्रभावशाली और शुभ योगों में गिना जाता है, जो व्यक्ति की किस्मत बदलने की क्षमता रखता है.
11 अप्रैल 2026 को बनेगा खास योग
द्रिक पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को यह खास नीचभंग राजयोग बन रहा है. इस दिन बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस योग का प्रभाव शुरू होगा.
बुध गोचर से कैसे बनेगा योग?
मीन राशि में बुध सामान्यतः कमजोर माने जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है. मीन राशि के स्वामी गुरु कुंडली के केंद्र भाव में रहेंगे, जिससे बुध की कमजोरी दूर होकर नीचभंग राजयोग बनेगा.
जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
यह योग केवल धन लाभ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाता है. अटके काम पूरे होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.
वृषभ राशि को मिलेगा फायदा
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं बिजनेस में भी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा.
मिथुन राशि के लिए सफलता का समय
मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. साथ ही, मकान या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है.
मीन राशि के लिए वरदान समान योग
मीन राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा. व्यापार और पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी, पुराने निवेश से लाभ होगा और विदेश में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं. इसके साथ ही प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा.