Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बनेंगी मंथरा? छोटे रोल के बावजूद स्टार्स को देती हैं कड़ी टक्कर

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बनेंगी मंथरा? छोटे रोल के बावजूद स्टार्स को देती हैं कड़ी टक्कर

Manthara in Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है. फैंस इसका टीजर देखने के बाद से बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगी. फैंस फिल्म के किरदारों के बारे में भी जानना चाहते हैं. बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं कन्नड़ एक्टर यश रावण बनेंगे. सनी देओल अपने ढाई किलो के हाथ के दम पर लक्ष्मण के लिए जड़ी बूटी लाएंगे यानी वे हनुमान बनेंगे. रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे. वहीं मंथरा का किरदार भी काफी रोचक एक्ट्रेस निभा रही हैं. एक्ट्रेस का नाम है शीबा चड्ढा. एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म दिल से की थी.

Last Updated: April 7, 2026 | 3:07 PM IST
Sheeba Chaddha Birth - Photo Gallery
1/6

शीबा चड्ढा जन्म

एक्ट्रेस शीबा चड्ढा का जन्म दिल्ली में हुआ. उन्होंने दिल्ली में ही थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वे लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने काफी अवॉर्ट्स भी जीते हैं.

Sheeba Chaddha has been acting since her college days - Photo Gallery
2/6

कॉलेज के दिनों से एक्टिंग कर रहीं शीबा चड्ढा

एक्ट्रेस दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थीं और उन्हें तब से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही थिएटर में काफी काम किया और प्रोफेशनल एक्टिंग की तरफ बढ़ गईं.

Sheeba Chaddha Filmy Career - Photo Gallery
3/6

फिल्मी करियर की शुरुआत

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म दिल से की थी. इसके अलावा उन्होंने दम लगा के हईशा, गली बॉय और हक समेत तमाम फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई.

Delhi 6 Sheeba Chaddha - Photo Gallery
4/6

दिल्ली 6 में शीबा चड्ढा

इसके अलावा उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली 6 और तलाश जैसी फिल्मों में काम किया, जहां इनके किरदारों को काफी पसंद किया गया. वे इमोशनल और नेगेटिव किरदारों में भी जान डाल देती हैं.

Sheeba Chaddha Characters - Photo Gallery
5/6

छोटे किरदार, बड़ी छाप

एक्ट्रेस ने वेब सीरीज की दुनिया में भी काफी काम किया है. उन्होंने मिर्जापुर और बंदिश बैंडिट्स में अहम किरदार निभाए और नाम कमाया. उन्होंने छोटे किरदारों के बावजूद दर्शकों पर छाप छोड़ी. एक्ट्रेस अपपनी एक्टिंग से हर किरदार में इमोशन और रियलिटी डाल देती हैं, जो उनके रोल को और भी यादगार बना देते हैं.

Sheeba Chaddha as Manthara - Photo Gallery
6/6

रामायण में मंथरा बनेंगी शीबा चड्ढा

वहीं अब शीबा चड्ढा नीतेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण में मंथरा का किरदार निभाएंगी. वे अपने किरदार से एक बार फिर फैंस को सरप्राइज कर सकती हैं. हालांकि ये रोल अब तक की उनकी फिल्मों से काफी अलग होगा.

More News