Noida International Airport: मुंबई से लेकर जम्मू तक…इन बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ेंगी फ्लाइट
Noida International Airport: शनिवार (28 मार्च, 2026 का दिन उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा. इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. इस एयरपोर्ट के चालू होने के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के प्रमुख ग्रीनफ़ील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है.
यात्री सेवाओं के अलावा, यहां एक मज़बूत कार्गो इकोसिस्टम भी होगा, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद देश के अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट उड़नी शुरू हो जाएंगी. ऐसे में आज हम 8 प्रमुख शहरों के लिए उड़ने वाली फ्लाइट के बारे में बताएंगे.
एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो शुरुआत में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ,अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा, जयपुर, वाराणसी, भोपाल, जम्मू के उड़ान सेवा शुरू होगी.
मुंबई
एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट मिलेंगी.
बेंगलुरु
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु से लिए प्लाइट मिलेंगी. जिसके लिए एयरलाइंस अपना शेड्यूल जारी करेंगी.
हैदराबाद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए बहुत जल्द फ्लाइट शुरू होंगी. जिसके लिए बहुत जल्द अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा टाइल टेबल जारी किए जाएंगे.
कोलकाता
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अन्य प्रमुख शहरों की तरह कोलकाता के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की जाएंगी. बहुत जल्द एयरलाइंस द्वारा टाइम टेबल जारी किया जाएगा.
पुणे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुणे के लिए भी फ्लाइट मिलेंगी. कल एयरपोर्ट के उद्घाटन होने के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा.
लखनऊ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू किए जाएंगे. जिसके लिए बहुत जल्द टिकट बुकिंग सेवा शुरू की जाएगी.
वाराणसी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब वाराणसी के लिए भी उड़ान सेवा शुरू की जाएंगी. जिसके लिए बहुत जल्द टाइम टेबल जारी किया जा सकता है.
जम्मू
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए भी फ्लाइट शुरू मिलेंगी. कल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द शेड्यूल का एलान कर दिया जाएगा.