Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देने आया नोएडा जेवर एयरपोर्ट, जानिए इसकी जबरदस्त खूबियां

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देने आया नोएडा जेवर एयरपोर्ट, जानिए इसकी जबरदस्त खूबियां

Noida International Airport: लंबे समय से इंतजार कर रहे देशवासियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब पूरी तरह से तैयार है, वहीं आज, यानी 28 मार्च, 2026 से यहां से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने वाली हैं. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक, यह हब न केवल अपने विशाल आकार के लिए, बल्कि अपनी अत्याधुनिक तकनीक और यात्रियों के लिए सुविधाजनक सुविधाओं के लिए भी जाना जाएगा. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से जेवर एयरपोर्ट की कुछ खास तस्वीरें और इसकी खासियत बताने वाले हैं. 

Last Updated: March 28, 2026 | 7:53 AM IST
Smart Boarding Gates - Photo Gallery
1/6

स्मार्ट बोर्डिंग गेट्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टर्मिनल के अंदर से लिया गया यह खूबसूरत नजारा आधुनिक बोर्डिंग गेट्स को दिखाता है. बता दें कि इसमें 'DigiYatra' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यात्री बिना किसी कागज़ी कार्रवाई के बायोमेट्रिक और फेशियल रिकग्निशन के ज़रिए सीधे बोर्डिंग गेट्स तक पहुँच सकेंगे. इस सुविधा की वजह से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और जल्दी-जल्दी प्रोसेस करना आसान होगा.

airport runway - Photo Gallery
2/6

रनवे देख रह जाएंगे हैरान

नोएडा एयरपोर्ट का रनवे बहुत ही खूबसूरत और खास है. यह देश के सबसे लंबे रनवे में से एक है. इसमें आधुनिक कैट-III लाइटिंग सिस्टम लगा है, जिससे घने कोहरे और कम दिखाई देने की स्थिति में भी विमान सुरक्षित तरीके से उतर सकते हैं. इस रनवे को इस तरह बनाया गया है कि दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान, एयरबस A380 भी यहां आसानी से लैंड कर सकता है.

control room - Photo Gallery
3/6

कंट्रोल रूम

बता दें कि यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर का कंट्रोल रूम है, इसकी खासियत ये है कि पूरे हवाई क्षेत्र पर नजर रखी जा सकती है. यहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन और रडार लगे होते हैं, जो तुरंत (रियल-टाइम) जानकारी देते हैं. इस आधुनिक तकनीक की मदद से पायलटों को सही निर्देश दिए जाते हैं और हवाई यातायात को सुरक्षित और आसान बनाया जाता है.

interiors and lighting - Photo Gallery
4/6

इंटीरियर और लाइटिंग पर होंगे फिदा

साथ ही बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल का अंदरूनी हिस्सा बहुत सुंदर है, जिसमें आधुनिक डिजाइन और भारतीय संस्कृति का अच्छा मेल दिखता है. छत का डिजाइन खास है और बड़ी-बड़ी कांच की दीवारें हैं, जिनसे खूब प्राकृतिक रोशनी अंदर आती है. इससे बिजली की बचत होती है और यात्रियों को खुला व अच्छा माहौल महसूस होता है.

Comfortable Passenger Lounge - Photo Gallery
5/6

आरामदायक पैसेंजर लाउंज

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर बहुत अच्छे वेटिंग लाउंज बनाए गए हैं. यहां आरामदायक कुर्सियां, तेज वाई-फाई और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिलती है. यह जगह पूरी तरह शोर से दूर है, जिससे उड़ान से पहले यात्रियों को शांति से बैठने का मौका मिलता है.

airport Arrival - Photo Gallery
6/6

आगमन वाला हिस्सा

‘Arrivals’ वाला हिस्सा यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है. यहाँ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगे हैं, जिन पर उद्घाटन की तारीख (28 मार्च 2026) लिखी है. यहाँ चौड़े रास्ते और तेज इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को बाहर निकलने में कम समय लगे.

More News