भारत के इस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, लेकिन एक राज्य ऐसा भी है, जहां आज तक कोई रेलवे स्टेशन नहीं है. हम बात कर रहे हैं सिक्किम की. हिमालय की ऊंची चोटियों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों और भूकंपप्रवण क्षेत्र होने के कारण रेल लाइन बिछाना चुनौतीपूर्ण रहा है.फिर भी सिक्किम सड़क और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है.
सिक्किम की भौगोलिक स्थिति
सिक्किम की भौगोलिक स्थिति इसे रेल नेटवर्क से अलग रखती है. इस राज्य का सबसे नजदीकी स्टेशन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) में हैं, जो राज्य से 100 किमी दूर हैं. पहाड़ी इलाके, संकरी घाटियां और मौसमी जोखिमों ने यहां रेल निर्माण को असंभव बनाया है.
रंगपो प्रोजेक्ट: सिक्किम का पहला स्टेशन
फरवरी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया. सेवोक-रंगपो रेल लाइन (44.96 किमी) पर 86% काम सुरंगों और पुलों पर होगा. रंगपो स्टेशन 240 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। यह 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जो सिक्किम को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ेगा.
नॉर्थईस्ट के अन्य राज्यों में रेल कनेक्टिविटी
नॉर्थईस्ट के अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम में सिर्फ एक स्टेशन (बैरबी) है, जबकि नगालैंड, मणिपुर, अरुणाचल में भी सीमित कनेक्टिविटी है. लेकिन सिक्किम पूर्णतः बिना स्टेशन वाला इकलौता राज्य है. वहीं असम, ओडिशा जैसे राज्य अच्छी तरह जुड़े हैं.
यात्रा के वैकल्पिक साधन
सिक्किम बागडोगरा हवाई अड्डे (IXB) से जुड़ा है. NH-10 सड़क मार्ग यहां की मुख्य लाइफलाइन है. पर्यटक NJP से टैक्सी लेते हैं. यहां रेल आने से पर्यटन और रक्षा दोनों को फायदा होगा. यह बदलाव सिक्किम को मुख्यधारा से जोड़ेगा. फिलहल प्रकृति प्रेमी सिक्किम की सड़क यात्रा का आनंद ले सकते हैं.