Orange Peel Myth: संतरे के छिलके के रस से आंखें साफ होती हैं? क्या सच में जलन और चुभन से राहत मिलेगी
Orange Peels Myth-Facts: सामान्य बीमारियों से बचाव के लिए घर में तमाम नुस्खों को अपनाया जाता है. सोशल मीडिया पर भी कई उपाय वायरल होते हैं. इसमें कई घरेलू नुस्खे आपकी सेहत, स्किन और अन्य चीजों के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं. हालांकि, इन उपायों के सही होने के कई वैज्ञानिक तथ्य भी हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी नुस्खे हैं, जिसका इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक हो सकता है. इसके बाद भी लोग उन चीजों पर भरोसा कर लेते हैं. इसी तरह हमारे समाज में कई तरह के मिथक और अंधविश्वस है, जिन पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं. ऐसा ही एक मिथ है कि, संतरे के छिलके के रस से आंखें साफ हो जाती हैं. लेकिन, सच में क्या ऐसा होता है या नहीं. आज इसी पर बात करेंगे.
Myth- संतरे के छिलके के रस से आंख साफ होती हैं?
Facts- संतरा आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है. लेकिन, आंखों में संतरे के छिलके का रस डालने से जलन हो सकती है. अगर ज़्यादा मात्रा में चला जाए, तो आंखों को नुकसान भी पहुंच सकता है. अगर आंखों में संतरे का रस चला जाए, तो आंखों को धो लेना चाहिए.
Myth- संतरे के छिलके से जलन ठीक होगी?
Facts- संतरा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन, इसके छिलके का रस आंखों के लिए ठीक नहीं है. बता दें कि, संतरे के छिलके को आंखों के पास लगाने से इसकी उच्च अम्लीयता जलन पैदा कर सकती है. इससे परेशानी बढ़ सकती है.
Myth- संतरे के रस से आंखों का इंफेक्शन नहीं होता?
Facts- संतरे के छिलके में गंदगी और बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, जो आंखों में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. आंखों में इंफेक्शन होने के कारण आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ सकती है.
Myth- संतरे के रस से आंखों की सूजन ठीक होगी?
Facts- कई लोगों को लगता है कि, संतरे के रस से आंखों की सूजन ठीक हो जाती है? असल में, संतरे के छिलके के रस को आंखों में डालने के कारण होने वाली जलन और एसिड से आंखों में सूजन और रेडनेस की समस्या हो सकती है. इस समस्या के कारण आंखों से पानी आने की समस्या भी बढ़ सकती है.
संतरे का रस आपकी आंखों में चला जाए तो क्या यह बुरा है?
संतरे का रस आंखों के लिए परेशान करने वाला होता है और यदि यह आंखों में चला जाए तो जलन पैदा कर सकता है. इसलिए गलती से इसके संपर्क में आने पर आंखों को धोने की सलाह दी जाती है. हालांकि, इन सभी उपायों को करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें.
संतरे का छिलका किसके लिए अच्छा है?
संतरे के छिलकों में प्राकृतिक तेल, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को चमकदार बना सकते हैं, काले धब्बे कम कर सकते हैं और मुंहासों से लड़ सकते हैं. हालांकि, वे अम्लीय होते हैं, इसलिए अत्यधिक उपयोग से संवेदनशील त्वचा में जलन हो सकती है.